सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
‘CCTV दिखाओ…’, काशी के सीवर कांड पर भड़के अजय राय, गिरफ्तारी न होने पर पूछा सवाल​ | रोटी या चावल…फैटी लिवर वालों के लिए क्या है ज्यादा बेहतर? एक्सपर्ट से समझें​ | सिर्फ आर्य समाज मंदिर का प्रमाणपत्र शादी का सबूत नहीं… इलाहाबाद HC ने रस्मों को लेकर कही अहम बात​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

साइनस और जुकाम को समझ रहे हैं एक? डॉक्टर से जान लें दोनों में अंतर​

साइनस और जुकाम में क्या फर्क है ये बहुत कम लोग समझ पाते हैं. इसकी वजह से इन दोनों हेल्थ प्रॉब्लम में नजर आने वाले लक्षण हैं. साइनस में नाक से जुड़ी प्रॉबलम्स के अलावा आंखों में जलन या एलर्जी भी हो सकती है. चलिए आपको डॉक्टर के जरिए बताते हैं साइनस और जुकाम में […]

साइनस और जुकाम में क्या फर्क है ये बहुत कम लोग समझ पाते हैं. इसकी वजह से इन दोनों हेल्थ प्रॉब्लम में नजर आने वाले लक्षण हैं. साइनस में नाक से जुड़ी प्रॉबलम्स के अलावा आंखों में जलन या एलर्जी भी हो सकती है. चलिए आपको डॉक्टर के जरिए बताते हैं साइनस और जुकाम में फर्क कैसे करें?

एक्सपर्ट ने क्या कहा: डॉ अजय जैन बताते हैं कि अक्सर लोग नाक बंद होने, छींक आने या सिर में भारीपन को सामान्य जुकाम मान लेते हैं, जबकि हर बार इसकी वजह जुकाम नहीं होती. साइनस और सामान्य जुकाम के लक्षण कुछ हद तक एक जैसे हो सकते हैं, लेकिन दोनों अलग स्थितियां हैं.

जुकाम का कारण नॉर्मल जुकाम आमतौर पर वायरल इंफेक्शन के कारण होता है. इसमें नाक बहना या बंद होना, छींक, गले में खराश और हल्का बुखार जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. ज्यादातर मामलों में यह कुछ दिनों में अपने आप ठीक हो जाता है.

साइनस क्यों होता है साइनस की समस्या में नाक और उसके आसपास की साइनस कैविटी में सूजन या इंफेक्शन हो सकता है. इसमें नाक लंबे समय तक बंद रहना, गाढ़ा बलगम, चेहरे या माथे के आसपास दबाव या दर्द, सिरदर्द और कभीकभी सूंघने की क्षमता कम होना जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं.

न करें ये गलती अगर नाक बंद रहने या चेहरे में दबाव की समस्या लगातार बनी हुई है, बारबार हो रही है या लक्षण समय के साथ बढ़ रहे हैं, तो इसे केवल जुकाम समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. सही कारण जानने के लिए डॉक्टर से जांच और उचित सलाह लेना जरूरी है. हर नाक बंद होने की स्थिति में एंटीबायोटिक की जरूरत भी नहीं होती.

आजमाएं ये नुस्खे साइनस की समस्या के लिए डॉक्टरी इलाज बेस्ट है. जुकाम या साइनस के असर को कम करने के लिए रोजाना थोड़ी देर के लिए सादे उबले पानी की स्टीम लें. वैसे योग के जरिए भी काफी हद तक राहत मिल सकती है. जुकाम होने पर तुरंत दवा न लें, अगर ये 3 से 4 दिन तक लगातार परेशान कर रहा है तो डॉक्टर के पास जाएं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY