सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए आई गुड न्यूज, दिल्ली इतने कम हो गए दाम​ | शादी से मना कर रही थी RTO इंस्पेक्टर, गुस्से में बॉयफ्रेंड ने हथौड़े से कूचकर ले ली जान; मचा हड़कंप​ | सोना-चांदी खरीदने वालों के आई गुड न्यूज, दिल्ली इतने कम हो गए दाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

भारत के लिए टर्निंग प्वाइंट होगा अक्टूबर? कनाडा-न्यूजीलैंड से कौन सी होने वाली है डील​

भारत के लिए आने वाला अक्टूबर का महीना कूटनीतिक और आर्थिक मोर्चे पर बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित होने जा रहा है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से पूरी तरह लागू होने जा रहा है, जिससे न्यूजीलैंड जाने वाले भारतीय सामानों को 100 फीसदी ड्यूटीफ्री प्रवेश मिलेगा. इस ऐतिहासिक डील […]

भारत के लिए आने वाला अक्टूबर का महीना कूटनीतिक और आर्थिक मोर्चे पर बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित होने जा रहा है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से पूरी तरह लागू होने जा रहा है, जिससे न्यूजीलैंड जाने वाले भारतीय सामानों को 100 फीसदी ड्यूटीफ्री प्रवेश मिलेगा. इस ऐतिहासिक डील के तहत न्यूजीलैंड अगले 15 वर्षों में भारत में 20 अरब डॉलर का भारीभरकम निवेश भी करेगा.

दूसरी तरफ, कनाडा के साथ जारी कूटनीतिक खिंचाव के बीच व्यापार और वीजा नियमों को लेकर अक्टूबर में पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं. न्यूजीलैंड के साथ इस समझौते से भारत के कपड़ा, फार्मास्यूटिकल्स, ऑटो कंपोनेंट्स, और आईटी सेक्टर को सीधा फायदा पहुंचेगा, वहीं कनाडा के साथ द्विपक्षीय संवाद सुधरने से भारतीय छात्रों, पेशेवरों और अंतरराष्ट्रीय निर्यातकों के लिए नए रास्ते खुलेंगे. आइए आपको भी बताते हैं कि देश के कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल ने दोनों देशों को लेकर किस तरह​ का अपडेट देश को दिया है.

The New ZealandIndia Free Trade Agreement has been ratified today and will enter into force on 20 October 2026, unlocking new access for New Zealand businesses to one of the fastest growing markets in the world. Find out more ➡ https://t.co/lzOXOKhNUN pic.twitter.com/duTXVNYtKB

— New Zealand Ministry of Foreign Affairs & Trade September 21, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगी ऐतिहासिक डील

  1. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से लागू होगा. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि इस कदम से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा.
  2. उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया कि 27 अप्रैल को हस्ताक्षरित यह समझौता लागू होते ही न्यूजीलैंड को होने वाले भारत के 100 प्रतिशत निर्यात को शुल्क मुक्त पहुंच मिल जाएगी.गोयल ने कहा कि यह समझौता अगले 15 वर्षों में न्यूजीलैंड से भारत में 20 अरब अमेरिकी डॉलर के बड़े निवेश का रास्ता भी खोलता है.
  3. वाणिज्य मंत्री ने कहा कि हम अपनी द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी में अगले महत्वपूर्ण पड़ाव को आगे बढ़ा रहे हैं. भारतन्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर, 2026 को दशहरा के शुभ अवसर पर लागू होगा. यह न्यूजीलैंड के साथ एक मजबूत और अधिक महत्वाकांक्षी आर्थिक साझेदारी बनाने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
  4. उन्होंने कहा कि इस समझौते के तहत कृषि उत्पादकता साझेदारी भी कायम की गई है. इससे न्यूजीलैंड की तकनीक भारत के बड़े पैमाने और बढ़ती मांग के साथ तालमेल बना सकेगी.
  5. गोयल के अनुसार, न्यूजीलैंड को इस समझौता से दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था तक तरजीही पहुंच मिलेगी. न्यूजीलैंड ने भारत में 15 वर्षों के दौरान 20 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है.
  6. इस समय न्यूजीलैंड सेरामिक्स, कालीन, वाहन और वाहन कलपुर्जों सहित प्रमुख भारतीय वस्तुओं पर 10 प्रतिशत तक का अधिकतम शुल्क लगाता है.
  7. गोयल ने कहा कि हमारी तात्कालिक प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना होना चाहिए कि समझौते के प्रावधान तुरंत भारत और न्यूजीलैंड के कारोबारियों तथा लोगों के लिए ठोस लाभ में तब्दील हों… आइए मिलकर यह सुनिश्चित करें कि यह एफटीए दोनों देशों के बीच एक गहरी, अधिक गतिशील और पारस्परिक रूप से लाभकारी आर्थिक साझेदारी की मजबूत नींव बने.
  8. उन्होंने स्पष्ट किया कि डेयरी, प्याज, चना, मटर, मक्का, बादाम, कृत्रिम शहद और चीनी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को इस व्यापार समझौते से बाहर रखा गया है.
  9. न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले ने कहा कि यह एक उच्च गुणवत्ता वाला समझौता है, जो दोनों देशों के नागरिकों को महत्वपूर्ण लाभ देगा. उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के इस दौर में यह समझौता दोनों देशों के कारोबारी समुदायों में भरोसा पैदा करेगा.

The NZ India FTA is now ratified.
INZBC was at Parliament as Hon @toddmcclaymp & @IndiainNZ HC @MuanpuiiSaiawi exchanged the formal documents.
The FTA enters into force on 20 October 2026. Now the focus shifts to business https://t.co/RkMLvk3T5G @chawlabharat18 @chrisluxonmp pic.twitter.com/yHbzWWygkn

— India New Zealand Business Council – INZBC September 21, 2026

कनाडा के साथ होगी पॉजिटिव वार्ता

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत और कनाडा के बीच व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते को लेकर बातचीत आगे बढ़ रही है और वार्ता का अगला दौर पांच अक्टूबर से शुरू होगा. गोयल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अगले 90 दिन भारतकनाडा संबंधों के लिए बहुत महत्वपूर्ण अवधि होने जा रहे हैं.दोनों देशों के बीच सीईपीए वार्ता का चौथा दौर 18 सितंबर को नयी दिल्ली में संपन्न हुआ. दोनों देश इस साल के अंत तक बातचीत पूरी करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, जिसके चलते वार्ता की गति तेज की गई है.

गोयल ने कहा कि दोनों पक्षों ने बातचीत को तेजी से आगे बढ़ाने का फैसला किया है. इसी के तहत हमारा दल पांच अक्टूबर को पांचवें दौर की वार्ता के लिए जाएगा.कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू पिछले सप्ताह गोयल के साथ बातचीत के लिए मुंबई आए थे.

भारत से कनाडा को होने वाले प्रमुख निर्यात में दवाएं, लौह एवं इस्पात, समुद्री उत्पाद, सूती परिधान, इलेक्ट्रॉनिक सामान और रसायन शामिल हैं. वहीं, कनाडा से भारत मुख्य रूप से दालें, मोती और कोयला, उर्वरक, कागज और कच्चे तेल का आयात करता है.भारत के कनाडा को सेवा निर्यात में टेलीकंयूनिकेशन, कंप्यूटर एवं सूचना सेवाओं तथा अन्य कारोबारी सेवाओं की प्रमुख हिस्सेदारी है.

ईयू पर पीयूष गोयल का अपडेट

भारतयूरोपीय संघ व्यापार समझौते के बारे में गोयल ने कहा कि इसके आने वाले महीनों में लागू होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि यूरोपीय संसद अगले करीब तीन महीनों में समझौते का अनुमोदन कर सकती है और इसके बाद अगले छहसात महीनों में यह लागू हो सकता है. भारतचिली व्यापार समझौते के बारे में गोयल ने कहा कि वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने हाल में चिली का दौरा कर बातचीत की प्रगति की समीक्षा की है. उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि आने वाले कुछ महीनों में हमें कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY