रविवार, 13 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
UP IAS Transfer: यूपी में 14 IAS अफसरों का ट्रांसफर, कई CDO और सचिव स्तर के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी​ | 183 रन बनाकर भी हार रही थी टीम इंडिया, तभी कोच अमोल मजुमदार की इस रणनीति से 8वीं बार ट्रॉफी जीतने में सफल रहा भारत​ | Bigg Boss 20: काजी तौकीर के सपोर्ट में उतरीं हिना खान, बोलीं- ध्यान खींचने के लिए लड़ाई-झगड़े की जरूरत नहीं​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

183 रन बनाकर भी हार रही थी टीम इंडिया, तभी कोच अमोल मजुमदार की इस रणनीति से 8वीं बार ट्रॉफी जीतने में सफल रहा भारत​

Team India: भारत और श्रीलंका के बीच आज महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले ही गेंद से विस्फोटक बल्लेबाजी शुरू की. भारतीय टीम ने पहले शेफाली वर्मा और […]

Team India: भारत और श्रीलंका के बीच आज महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले ही गेंद से विस्फोटक बल्लेबाजी शुरू की.

भारतीय टीम ने पहले शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की शतकीय साझेदारी और अंत में ऋचा घोष की विस्फोटक पारी की बदौलत एक बड़ा स्कोर खड़ा किया और श्रीलंका की टीम को 184 रनों का लक्ष्य दिया.

शेफाली वर्मा और स्मृति ने की Team India के लिए शतकीय साझेदारी

भारत के लिए शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पारी की शुरुआत की. दोनों बल्लेबाजों ने भारत के लिए पहले विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी की और शेफाली वर्मा ने 39 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 68 रनों की पारी खेली. वहीं स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों में 59 रन बनाए.

इन दोनों के बाद कोई दूसरा भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नही कर सका, लेकिन टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 183 रन बना लिया.

भारतीय गेंदबाजो के सामने बेबस दिखी श्रीलंका

श्रीलंका की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो पहला विकेट सिर्फ 4 रनों पर गंवा बैठी, लेकिन इसके बाद श्रीलंका की टीम ने वापसी की और दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की, लेकिन इस दौरान बेहद धीमी गति से रन बनाए, इसका दबाव श्रीलंका की टीम पर बढ़ा और श्रीलंका की टीम इससे उबर नही सकी.

श्रीलंका की टीम पुरे 20 ओवरों तक खेली, लेकिन इस दौरान सिर्फ 111 रन ही बना सकी. भारत की तरफ से श्री चरणी ने सबसे ज्यादा विकेट झटके, उन्होंने 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.

कोच अमोल मजुमदार की प्लानिंग आई काम

भारतीय कोच अमोल मजुमदार ने मैच के बाद बताया कि उन्होंने श्रीलंका के हर विकेट के लिए रणनीति बनाई थी. भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में 5 मैच की सीरीज खेली थी और उसी के आधार पर कोच ने एक प्लान तैयार किया था, जिसकी बदौलत टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतने में सफल रही.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY