शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
UP Police Transfer: लखनऊ कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, DCP ने जारी किया आदेश​ | E-20 के साथ सामान्य पेट्रोल भी… क्या अब आपको मिलेगा फ्यूल का विकल्प?​ | UP: ग्राम प्रधानों के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक, नहीं ले पाएंगे नीतिगत फैसले​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

शादी का सच जान गई तो… गुरुग्राम में प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाकर मार डाला​

Gurugram Crime News: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम से एक बेहद सनसनीखेज और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 35 वर्षीय शादीशुदा शख्स ने अपनी 23 साल की प्रेमिका के साथ मामूली कहासुनी के बाद उसे जिंदा जलाकर मार डाला. मृतका को इस बात की भनक लग गई थी […]

Gurugram Crime News: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम से एक बेहद सनसनीखेज और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 35 वर्षीय शादीशुदा शख्स ने अपनी 23 साल की प्रेमिका के साथ मामूली कहासुनी के बाद उसे जिंदा जलाकर मार डाला. मृतका को इस बात की भनक लग गई थी कि उसका प्रेमी पहले से शादीशुदा है, इसी सच को जानने और विरोध करने की सजा उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी.

मृतक युवती के परिजनों द्वारा हिम्मत जुटाकर दर्ज कराई गई शिकायत के बाद गुरुग्राम की सेक्टर9ए थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट ने आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जिससे गहन पूछताछ की जा रही है.

सोना खरीदने की दुकान से शुरू हुआ विवाद

पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह खौफनाक सिलसिला 18 जून से शुरू हुआ था. गुरुग्राम के बसई गांव की रहने वाली 23 वर्षीय दिव्या कटारिया 18 जून को अपने प्रेमी सुनील कुमार उर्फ नोनी की सोना खरीदने वाली दुकान पर गई थी. सुनील मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले के गुभाना गांव का रहने वाला है. दिव्या को हाल ही में पता चला था कि सुनील पहले से शादीशुदा है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच दुकान पर ही तीखी बहस शुरू हो गई. गुस्से में पागल हुए सुनील ने बहस के दौरान ही दिव्या के ऊपर केरोसिन डाल दिया.

सेंट्रल पार्क के फ्लैट में सुलह की कोशिश और फिर खूनी अंजाम

दुकान पर हुए इस खतरनाक विवाद को सुलझाने और बातचीत करने के लिए दिव्या कटारिया ने सोहना रोड पर स्थित ‘सेंट्रल पार्क’ में एक फ्लैट बुक किया. दोनों विवाद को खत्म करने के इरादे से उस फ्लैट में रात भर रुके. लेकिन 19 जून की सुबह दोनों के बीच एक बार फिर उसी बात को लेकर भारी विवाद हो गया. गुस्से में आकर सुनील कुमार ने दिव्या को आग के हवाले कर दिया. दिव्या को तड़पता देख जब सुनील घबरा गया, तो वह खुद ही उसे गंभीर हालत में गुरुग्राम के आर्टेमिस हॉस्पिटल लेकर पहुंचा.

धमकी के डर से मांबेटी ने साध ली थी चुप्पी, मौत के बाद खुला राज

19 जून को आर्टेमिस हॉस्पिटल से पुलिस को गंभीर रूप से झुलसी युवती के आने की सूचना मिली. शुरुआती इलाज के बाद दिव्या की नाजुक हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया. जब पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल जाकर दिव्या और उसकी मां के बयान लेने की कोशिश की, तो दोनों ने लिखित में दे दिया कि वे इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती हैं. पुलिस को शुरुआत में यह एक हादसा लगा, लेकिन इसके पीछे सुनील की खौफनाक धमकी का डर था.

रिश्तेदार के सामने तोड़ा दम, बयां की पूरी दास्तां

अस्पताल के बेड पर मौत से जूझ रही दिव्या ने 22 जून को अपने एक रिश्तेदार विकास को पूरी सच्चाई बताई. उसने बताया कि सुनील ने उसे जिंदा जलाया है और धमकी दी है कि अगर उसने मुंह खोला तो वह उसकी मां और बहन की हत्या कर देगा. इसी डर से मांबेटी चुप थीं. सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ते हुए आखिरकार 27 जून को दिव्या ने दम तोड़ दिया. दिव्या की मौत के बाद रिश्तेदार विकास ने हिम्मत दिखाई और 30 जून को सेक्टर9ए थाने में सुनील के खिलाफ हत्या की लिखित शिकायत दर्ज कराई.

आरोपी सुनील पुलिस की कस्टडी में, 2 दिन की रिमांड

विकास की शिकायत मिलते ही सेक्टर9ए थाने की पुलिस टीम ने तत्परता दिखाई और बुधवार को मुख्य आरोपी सुनील कुमार उर्फ नोनी को धर दबोचा. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अब रिमांड के दौरान फ्लैट और दुकान से सबूत जुटाने के साथ ही इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस वारदात में किसी और ने भी सुनील की मदद की थी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY