गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
पवित्रा गौड़ा क्यों चर्चा में आईं? मर्डर केस के बीच पूर्व पति को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट​ | Putrada Ekadashi 2026: क्या सिर्फ पुत्र प्राप्ति के लिए है यह व्रत? जानें बेटी की चाहत पर धार्मिक मान्यताएं और Puja Rituals​ | बिटकॉइन की तूफानी वापसी! ट्रंप के ‘क्रिप्टो पुश’ से 11% उछला रेट, 2 महीने के हाई पर पहुंचे दाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नोएडा मेट्रो का नया रूट तैयार… रिहायशी इलाकों से नहीं गुजरेगी लाइन; एक्सप्रेसवे पर बनेंगी 2 एलिवेटेड सड़कें​

Noida Metro: नोएडाग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए बड़ा प्लान तैयार किया गया है. सेक्टर142 से बॉटनिकल गार्डन तक प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर के साथ दो नई एलिवेटेड सड़कों के निर्माण की योजना बनाई जा रही है. इससे एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव कम होगा और रोजाना लाखों यात्रियों को […]

Noida Metro: नोएडाग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए बड़ा प्लान तैयार किया गया है. सेक्टर142 से बॉटनिकल गार्डन तक प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर के साथ दो नई एलिवेटेड सड़कों के निर्माण की योजना बनाई जा रही है. इससे एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव कम होगा और रोजाना लाखों यात्रियों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं सेक्टर142 से बॉटनिकल गार्डन तक प्रस्तावित मेट्रो रिहायशी इलाकों से होकर नहीं गुजरेगी.

अधिकारियों के मुताबिक, प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर को मुख्य रूप से नोएडाग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित किया जाएगा. इसका उद्देश्य आईटी पार्क, कॉर्पोरेट दफ्तरों, शैक्षणिक संस्थानों और व्यावसायिक क्षेत्रों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन से जोड़ना है. इसी वजह से मेट्रो लाइन को घनी आवासीय कॉलोनियों के बीच से ले जाने के बजाय एक्सप्रेसवे कॉरिडोर के साथ विकसित करने की योजना बनाई गई है.

इन सेक्टरों को होगा सीधा फायदा

योजना के तहत एक्सप्रेसवे के दोनों ओर एलिवेटेड सड़कें बनाई जाएंगी, जिससे लोकल ट्रैफिक और लंबी दूरी के वाहनों का दबाव अलगअलग किया जा सकेगा. इससे सेक्टर44, 93, 97, 105, 108, 142 में स्टेशन बनाए जाएंगे, इससे आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रा का समय भी कम होने की उम्मीद है.

बनाए जाएंगे 8 स्टेशन

सेक्टर142 से बॉटनिकल गार्डन तक प्रस्तावित मेट्रो विस्तार लगभग 11.56 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें आठ एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे. बॉटनिकल गार्डन स्टेशन पर यात्रियों को दिल्ली मेट्रो की ब्लू और मैजेंटा लाइन से सीधे इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी, जिससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के बीच सफर पहले से अधिक आसान हो जाएगा.

अधिकारियों का मानना है कि मेट्रो विस्तार और एलिवेटेड रोड परियोजनाएं पूरी होने के बाद नोएडा एक्सप्रेसवे कॉरिडोर में ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी. साथ ही तेजी से विकसित हो रहे व्यावसायिक क्षेत्रों और रोजगार केंद्रों तक पहुंच भी अधिक आसान सुगम हो जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY