रविवार, 11 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
CJI Surya Kant: राहुल गांधी और INDIA ब्लॉक को झटका, CJI सूर्यकांत ने मुलाकात का अनुरोध ठुकराया​ | हमने लाखों लोगों के नाम एड करवाए, PDA के मसीहा ने क्या किया? ओवैसी का SIR पर अखिलेश पर वार​ | IND vs WI: गौतम गंभीर की रणनीति ने तो हरा ही दिया था, अंत में श्रेयस अय्यर के इस मास्टरस्ट्रोक से 14 रनों से जीता भारत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग का तूफान! 48 घंटे में बिके 24,000 करोड़ के सामान​

त्योहारी सत्र की सेल के पहले दो दिन में ईकॉमर्स कंपनियों ने करीब 24,000 करोड़ रुपए का सामान बेचा हैं. ऑर्डर की संख्या में जोरदार बढ़ोतरी के दम पर यह बिक्री दर्ज की गई, जिसमें वैल्यू के लिहाज से मोबाइल फोन की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही. परामर्श कंपनी रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स ने यह जानकारी दी […]

त्योहारी सत्र की सेल के पहले दो दिन में ईकॉमर्स कंपनियों ने करीब 24,000 करोड़ रुपए का सामान बेचा हैं. ऑर्डर की संख्या में जोरदार बढ़ोतरी के दम पर यह बिक्री दर्ज की गई, जिसमें वैल्यू के लिहाज से मोबाइल फोन की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही. परामर्श कंपनी रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स ने यह जानकारी दी है. परामर्श फर्म का अनुमान है कि ग्राहकों ने अमेजन, फ्लिपकार्ट, मीशो, आजिओ और कई अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कुल मिलाकर लगभग 8 से 9 करोड़ ऑर्डर दिए.

24,200 करोड़ की शॉपिंग

रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स के एसोसिएट भागीदार निखिल दलाल ने बताया कि शुरुआती दो दिन यह दर्शाते हैं कि भारत में त्योहारी ईकॉमर्स का दायरा और विस्तृत हो रहा है. इस वृद्धि में ऑर्डर की संख्या का मुख्य योगदान है, जहां उपभोक्ता केवल मोबाइल तक सीमित न रहकर फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों पर भी जमकर खर्च कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सस्ते एवं किफायती फैशन उत्पादों की मांग सबसे अलग नजर आई, क्योंकि दूसरी श्रेणी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने किफायती कीमतों पर त्योहारी कपड़े खरीदे. शुरुआती दो दिन में सकल व्यापारिक मूल्य 2.5 अरब डॉलर से अधिक रहा और लगभग छह से 6.5 करोड़ खरीदार अब तक सेल में भाग ले चुके हैं.

चार से पांच गुना अधिक जीएमवी

फर्म ने बताया कि जीएमवी में यह वृद्धि सामान्य कारोबारी दिनों की दैनिक औसत दर से लगभग छह गुना अधिक रही. अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियां बिक्री के लिए अपनी क्विक कॉमर्स यूनिट्स का उपयोग कर रही हैं और प्लेटफॉर्म पर उनकी प्रमुखता बढ़ा रही हैं, जिसने सामान्य दिन के दैनिक औसत से चार से पांच गुना अधिक जीएमवी दर्ज किया. अनुमानों के अनुसार, मूल्य के लिहाज से मोबाइल सबसे बड़ी कैटेगिरी बनी रही, लेकिन बड़े घरेलू कंपोनेट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स की बिक्री बाजार की औसत वृद्धि दर से अधिक तेजी से बढ़ी.

मोबाइल फोन की सबसे ज्यादा खरीदारी

कुल बिक्री में मोबाइल फोन की हिस्सेदारी 38 से 40 प्रतिशत यानी लगभग 9,100 से 9,600 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है. कुल बिक्री में उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स की हिस्सेदारी लगभग 25 से 27 प्रतिशत और फैशन उत्पादों की हिस्सेदारी 15 से 18 प्रतिशत रहने का अनुमान है. रेडसीर के अनुसार, शुरुआती दिन खरीदारी करने वालों में लगभग एकतिहाई हिस्सेदारी ‘जेन जेड’ की रही.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY