बुधवार, 12 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, जानें क्यों लिया ये फैसला​ | Sara Ali Khan Birthday: Star Kid होने के बावजूद Sara Ali Khan ने अभिनय से बनाई पहचान, डेब्यू से Filmfare तक का खास सफर​ | Solar Eclipse 2026: क्या भारत में दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण? जानें Sutak Timing और महत्व​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Ayodhya Ram Mandir: ‘भक्तों का भरोसा टूटना दुख की बात’, राम मंदिर चोरी मामले में बोले नृपेंद्र मिश्रा​

Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या में राम मंदिर में कथित दान चोरी मामले पर राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने मीडिया से बातचीत की है। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के विश्वास को बनाए रखना प्रबंधन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। यदि मंदिर से जुड़ा कोई विवाद होता है […]

Ayodhya Ram Mandir: ‘भक्तों का भरोसा टूटना दुख की बात’, राम मंदिर चोरी मामले में बोले नृपेंद्र मिश्रा​

Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या में राम मंदिर में कथित दान चोरी मामले पर राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने मीडिया से बातचीत की है। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के विश्वास को बनाए रखना प्रबंधन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। यदि मंदिर से जुड़ा कोई विवाद होता है तो यह उन सभी लोगों को दुख होता है, जो वर्षों से इससे जुड़े रहे हैं।

Ayodhya Ram Mandir: ‘भक्तों का भरोसा टूटना दुख की बात’, राम मंदिर चोरी मामले में बोले नृपेंद्र मिश्रा​
Ayodhya Ram Mandir: ‘भक्तों का भरोसा टूटना दुख की बात’, राम मंदिर चोरी मामले में बोले नृपेंद्र मिश्रा​

आगे उन्होंने बताया कि राम मंदिर अब अयोध्या या प्रदेश का नहीं, बल्कि यह सनातन धर्म का अंतरराष्ट्रीय प्रतीक बन चुका है। इसलिए यहां की व्यवस्थाएं भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की होनी चाहिए।

SIT कर रही अपना काम: नृपेंद्र मिश्रा

नृपेंद्र मिश्रा ने मीडिया से बताया कि 71 एकड़ परिसर में फैले मंदिर में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु आते हैं। उनकी सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं को संभालना कोई छोटा काम नहीं है। यह काम एक छोटे जिले को संभालने जैसा बड़ा दायित्व है। कथित दान चोरी मामले की जांच पर उन्होंने बताया कि एसआईटी गठित हो गई है। वह अपनी जांच कर रही है। ऐसे में मैं किसी भी प्रकार का सुझाव देकर एजेंसी की जांच प्रक्रिया को प्रभावित नहीं करना चाहता।

अखिलेश का सरकार से सवाल

में कथित दान चोरी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट पर सरकार से सवाल भी पूछे।

  • ट्रस्टी कहना क्या चाहते हैं किसी को समझ नहीं आ रहा है।
  • ⁠हेराफेरी में संलिप्त लोगों को हिरासत में लेने की खबरें अखबारों, टीवी चैनलों, मीडिया पोर्टल और यूट्यूबर द्वारा प्रसारित की जा रही हैं।
  • ⁠पहले पुलिस कुछ नहीं कहती लेकिन बाद में न जाने किसके दबाव में खंडन करती है।
  • जनता के आक्रोश को देखकर ⁠पूरे देश के भाजपाइयों की घिग्घी बंध गई है।
  • भाजपा के संगीसाथी इस मसले की आपराधिक गतिविधि से पल्ला छुड़ाने के लिए सदैव की तरह भूमिगत हो गये हैं।
  • लखनऊ की सरकार ने अपने मुंह पर ताला लगा लिया है।
  • दिल्ली की सरकार का ड्रोन और दूरबीन पता नहीं कहां हैं।

चढ़ावा चोरी कांड

– ⁠ट्रस्टी कहना क्या चाहते हैं किसी को समझ नहीं आ रहा है।
– ⁠हेराफेरी में संलिप्त लोगों को हिरासत में लेने की ख़बरें अख़बारों, टीवी चैनलों, मीडिया पोर्टल और यूट्यूबर द्वारा प्रसारित की जा रही हैं।
– ⁠पहले पुलिस कुछ नहीं कहती लेकिन बाद में न जाने किसके दबाव…

— Akhilesh Yadav June 9, 2026

ये भी पढे़ं

क्या है पूरा मामला?

राम मंदिर में कथित दान चोरी मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया था। इसके बाद कथित दान चोरी का देशभर में लोगों ने खूब आलोचना की और निष्पक्ष जांच की मांग की।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY