शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
E-20 के साथ सामान्य पेट्रोल भी… क्या अब आपको मिलेगा फ्यूल का विकल्प?​ | UP: ग्राम प्रधानों के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक, नहीं ले पाएंगे नीतिगत फैसले​ | कर्ज में डूबी मुंबई मेट्रो-1 को मिला सहारा, अब बिना रुकावट चलेगी सेवा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

शेयर बाजार में लौटी रौनक! जून में म्यूचुअल फंड में जमकर लगा पैसा, जानिए किस कैटेगरी ने मारी बाजी​

भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों का भरोसा एक बार फिर मजबूत होता नजर आ रहा है. जून 2026 में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश मई के मुकाबले करीब 26 फीसदी बढ़कर 28,973 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. मई में यह आंकड़ा 22,907 करोड़ रुपये था. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के ताजा आंकड़ों के […]

भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों का भरोसा एक बार फिर मजबूत होता नजर आ रहा है. जून 2026 में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश मई के मुकाबले करीब 26 फीसदी बढ़कर 28,973 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. मई में यह आंकड़ा 22,907 करोड़ रुपये था. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, यह लगातार 64वां महीना है, जब इक्विटी म्यूचुअल फंड में शुद्ध निवेश दर्ज किया गया है.

मिडकैप और लार्जकैप फंड में सबसे ज्यादा दिलचस्पी

जून में निवेशकों ने सबसे ज्यादा भरोसा मिडकैप और लार्जकैप फंड पर जताया. मिडकैप फंड में करीब 6,090 करोड़ रुपये का निवेश आया, जबकि लार्जकैप फंड में भी मई की तुलना में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं स्मॉलकैप फंड में भी निवेश बढ़ा, हालांकि इसकी रफ्तार अन्य श्रेणियों के मुकाबले थोड़ी कम रही. इससे साफ है कि बाजार में उतारचढ़ाव के बावजूद निवेशकों का इक्विटी बाजार पर भरोसा बना हुआ है.

SIP के जरिए भी बढ़ा निवेश

सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए होने वाला निवेश भी जून में मजबूत रहा. AMFI के आंकड़ों के अनुसार, जून में SIP के माध्यम से 31,781 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जो पिछले तीन महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है. यह मई की तुलना में करीब 3 फीसदी अधिक है. इससे पता चलता है कि खुदरा निवेशक लंबी अवधि के निवेश को लेकर अब भी सकारात्मक बने हुए हैं.

बाजार में सुधार से लौटा निवेशकों का भरोसा

विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, रुपये में स्थिरता और भारतीय अर्थव्यवस्था के मजबूत संकेतों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है. जून के दौरान निफ्टी 50 में भी बढ़त देखने को मिली, जिससे इक्विटी फंड में निवेश को समर्थन मिला. उनका मानना है कि यदि घरेलू आर्थिक संकेतक मजबूत बने रहते हैं और कॉरपोरेट आय में सुधार जारी रहता है, तो आने वाले महीनों में भी म्यूचुअल फंड में निवेश का रुझान सकारात्मक रह सकता है. हालांकि, निवेशकों को किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले अपने वित्तीय लक्ष्य, जोखिम उठाने की क्षमता और निवेश अवधि का जरूर आकलन करना चाहिए.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY