UP Dulhan Arrest Jyoti Chaudhary: शाका मारा जा सकता है, लेकिन पकड़ा नहीं जा सकता। लूट की आरोपी दुल्हन को इंस्टाग्राम पर रील बनाकर फिल्मी स्टाइल में पुलिस को चैलेंज करना भारी पड़ गया। यूपी पुलिस ने लूट की आरोपी दुल्हन कुछ ही घंटों में धर दबोचा।

हरिद्वार से अरेस्ट हुई ज्योति चौधरी
यूपी पुलिस ने ज्योति चौधरी को हरिद्वार से अरेस्ट किया। ज्योति लूट की आरोपी थी और शादी के बाद हनीमून पर हरिद्वार गई थी। पुलिस लोकेशन ट्रेस करके ज्योति चौधरी तक पहुंच गई।
‘शाका मारा जा सकता है, लेकिन पकड़ा नहीं जा सकता’
ज्योति चौधरी ने इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट करके पुलिस को चैलेंज दिया था। उसे लग रहा था कि पुलिस उसे पकड़ नहीं पाएगी। ज्योति ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि शाका मारा जा सकता है, लेकिन पकड़ा नहीं जा सकता। पुलिस ने इस रील को सुराग की तरह लिया। तकनीकी सर्विलांस की मदद से इंस्टाग्राम पर ज्योति की लोकेशन पकड़ ली।
23 जून को हुई थी ज्योति चौधरी की शादी
पुलिस की जांच में पता चला कि छुछाई गांव की रहने वाली ज्योति चौधरी की शादी 23 जून को मोहित नाम के युवक से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद दोनों हरिद्वार घूमने चले गए। फरारी के दौरान भी ज्योति सोशल मीडिया से दूर नहीं रही। वो लगातार फोटो, वीडियो और रील अपलोड करती रही। पुलिस ने सोशल मीडिया पर नजर रखी और हरिद्वार में दबिश देकर ज्योति को अरेस्ट कर लिया।
ये खबर भी पढ़ें:
पहले डांसर थी, अब लूट की आरोपी ज्योति
पुलिस ने बताया कि ज्योति की शादी पहले सुनील से हो चुकी थी। वो रागनी कार्यक्रमों में डांसर थी। पुलिस का दावा है कि महंगे शौक के लिए वो अपने वर्तमान पति के साथ लूट और चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देने लगी।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर:
12 जून को हुई थी लूट
12 जून की रात को मुजफ्फरनगर के आकाश शर्मा बाइक से घर लौट रहे थे। आकाश पेटीएम कंपनी में टीम लीडर हैं। आरोप है कि सरधनापाली कांवड़ पटरी मार्ग पर 2 बाइक से आए 4 लोगों ने उन्हें रोक लिया। आकाश के साथ मारपीट हुई। बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वारदात में एक महिला भी शामिल थी। इसी सुराग पर जांच आगे बढ़ी और पुलिस ज्योति तक पहुंच गई। लूट के 3 आरोपियों को पहले ही पकड़ लिया गया था और पुलिस ने अब ज्योति को भी अरेस्ट कर लिया है।




