बुधवार, 30 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
छोटी सी चोट बन सकती है गंभीर…डायबिटीज है तो इन बातों का रखें खास ख्याल​ | स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स के निवेशकों के लिए बड़ी खबर! जानिए अगली तिमाही में आपकी बचत पर कितना मिलेगा रिटर्न​ | Cape Town में 1 अक्टूबर को आएगा ICC World Cup 2027 का पूरा Schedule​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

किचन में इन 5 चीजों का हो रहा ज्यादा इस्तेमाल, समझिए दिल को पहुंच रहा नुकसान!​

दिल से जुड़ी बीमारियां आज के समय में यंग लोगों को अपनी चपेट में लेने लगी हैं. WHO के मुताबिक, दक्षिणपूर्व एशिया क्षेत्र में हर मिनट आठ लोगों की मौत कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों के कारण होती है और इनमें से आधी मौतें 70 साल से कम उम्र के लोगों में समय से पहले होती हैं. हर […]

दिल से जुड़ी बीमारियां आज के समय में यंग लोगों को अपनी चपेट में लेने लगी हैं. WHO के मुताबिक, दक्षिणपूर्व एशिया क्षेत्र में हर मिनट आठ लोगों की मौत कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों के कारण होती है और इनमें से आधी मौतें 70 साल से कम उम्र के लोगों में समय से पहले होती हैं. हर साल दिल से जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से हार्ट डे मनाया जाता है. इस बार इसकी थीम ‘डोंट मिस अ बीट’ रखी गई है. दिल की सेहत पर हमारी रोजमर्रा की आदतें गहराई से असर डालती हैं. हमारे घर की रसोई में ही कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका ज्यादा इस्तेमाल दिल को नुकसान पहुंचाता है.

CVD के मुख्य जोखिम कारकों की बात करें तो इसमें हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, तंबाकू का किसी न किसी तरह से सेवन करना, शराब का सेवन करना और शारीरिक रूप से सक्रिय न रहना है. बढ़ते शहरीकरण की खराब लाइफस्टाइल की वजह से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है. चलिए जान लेते हैं एक्सपर्ट से कि आपकी रसोई में रखी कौन सी चीजों का ज्यादा इस्तेमाल या सेवन आपके दिल के लिए सही नहीं रहता है.

रोजमर्रा की आदतें और दिल

श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट दिल्ली के डायरेक्टर कार्डियोलॉजी डॉ. अमर सिंघल कहते हैं कि दिल की सेहत का सीधा संबंध हमारी रोजमर्रा की खानपान की आदतों से होता है. किचन में इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजें अगर जरूरत से ज्यादा मात्रा में ली जाए या लंबे समय तक इनका गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो हार्ट हेल्थ पर इसका असर पड़ सकता है.

ज्यादा नमक और चीनी

अगर खाने में नमक न हो तो ये बेस्वाद लगता है, लेकिन ज्यादा नमक का सेवन ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है, जिससे दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. इसी तरह ज्यादा चीनी लेने से वजन बढ़ने, मोटापा और डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है, जो आगे चलकर हृदय रोगों का जोखिम भी बढ़ाते हैं.

रिफाइंड ऑयल का ज्यादा इस्तेमाल

आज के समय में लोग फ्राई करने से लेकर सब्जी बनाने तक में रिफाइंड ऑयल का यूज करने लगे हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि जरूरत से ज्यादा इसका इस्तेमाल भी डाइट में अनहेल्दी फैट की मात्रा बढ़ाता है जो हमारे दिल के लिए सही नहीं रहता है.

मैदा को करें किचन से दूर

आज मैदा से बनी चीजें लोगों की सेहत की दुशमन बन चुकी हैं, क्योंकि हर छोटी चीज में इसका यूज होने लगा है. फिर चाहे कुकीज हो या फिर पास्त, पिज्जा, ब्रेड. मैदा का बारबार और ज्यादा सेवन भी संतुलित डाइट का हिस्सा नहीं माना जाता. इससे भी आपके पाचन के अलावा दिल को नुकसान पहुंचता है.

प्लास्टिक के कंटेनर

खानपान की चीजों के अलावा रसोई में इस्तेमाल हो रहे प्लास्टिक के कंटेनर भी हमारे दिल के लिए नुकसानदायक होते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं किक गर्म खाना लंबे समय तक प्लास्टिक के कंटेनर में रखने की आदत से बचना चाहिए और जहां संभव हो, सुरक्षित विकल्पों का इस्तेमाल करना चाहिए.

खानपान में करें सुधार

डॉक्टर अमर सिंघल का कहना है कि दिल को हेल्दी रखने के लिए रोज के भोजन में नमक, चीनी और तेल की मात्रा को नियंत्रित रखना चाहिए. इसी के साथ ताजे और पौष्टिक खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता देना जरूरी है. खानपान की इन आदतों में सुधार के अलावा डेली फिजिकल एक्टिविटी करना भी दिल के लिए जरूरी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY