बुधवार, 30 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Indian Railways: ट्रेनों में खराब पार्ट्स लगाने वाली कंपनियों की खैर नहीं, रेलवे ने बनाया ये तगड़ा प्लान​ | UP Police Transfer: उत्तर प्रदेश में 14 पुलिसकर्मियों के तबादले, कहां-किसे मिली जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट​ | वह इसलिए भारत का कप्तान है क्योंकि…विराट कोहली ने बताया क्यों रोहित की जगह शुभमन गिल हैं भारत के कप्तान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

प्रेमानंद महाराज के आश्रम का नया ड्रेस कोड! शिष्य की मौत के बाद बदली व्यवस्था​

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रहे रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध मौत के बाद आश्रम की व्यवस्थाओं में कुछ बदलाव किया गया है. इस संबंध में आश्रम के ही कुछ साधकों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केली कुंज […]

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रहे रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध मौत के बाद आश्रम की व्यवस्थाओं में कुछ बदलाव किया गया है. इस संबंध में आश्रम के ही कुछ साधकों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केली कुंज आश्रम में सेवा करने वाले साधकों और शिष्यों की वेशभूषा को लेकर नए नियम लागू किए गए हैं. हालांकि अभी तक आश्रम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक अब आश्रम के सभी शिष्य सफेद या पीला अचला नहीं पहनेंगे. जो गृहस्थ हैं, या किसी व्यवसाय से जुड़े हैं, जैसे ठेला, दुकान अथवा अन्य काम करते हैं, उन्हें सामान्य कपड़े या कुर्तापायजामा पहनने को कहा गया है. आश्रम की सेवा अथवा केली कुंज की व्यवस्था में लगे विरक्त शिष्यों को सफेद वस्त्र पहनने होंगे. यह जानकारी सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज से जुड़े कई लोगों ने साझा की है.

आश्रम की ओर से पुष्टि नहीं

हालांकि, इस नियमावली या वेशभूषा में बदलाव को लेकर आश्रम अथवा संबंधित ट्रस्ट या इससे जुड़े किसी अधिकृत व्यक्ति की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इसलिए अभी इसे स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता कि वास्तव में आश्रम में ये नियम लागू किए गए हैं या नहीं. हालांकि दावा किया जा रहा है कि ये बदलाव दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद उठाए गए कदमों में से एक है.

दीक्षा के भी बदलेंगे नियम

बताया जा रहा है कि आने वाले समय में दीक्षा लेने वाले और नए शिष्य बनने वाले लोगों के लिए भी नियमों में बदलाव हो सकता है. इसके लिए कुछ प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं. हालांकि अभी तक इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं होने की वजह से असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY