सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘विरोध प्रदर्शन का कोई अधिकार नहीं, दूसरे देश में होते तो अब तक निकाल दिए जाते’: अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त चेतावनी​ | कारोबार में घाटा या सूदखोरों का दबाव… परिवार के 4 लोगों की हत्या के बाद नरेंद्र ने क्यों किया सुसाइड?​ | न्यूजीलैंड की धरती पर World Record बनाएंगे Rohit Gurunath Sharma, ऑकलैंड ODI में भी रच सकते हैं इतिहास​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

5 राज्य, पोंजी स्कीम और 1000 करोड़ का फ्रॉड… बरेली में स्कैमर कन्हैया गुलाटी पर 102वीं FIR, होगी कुर्की​

Bareilly News: 22 महीने में रकम दोगुनी करने का लालच देकर देश भर के हजारों निवेशकों से 1,000 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाला महाठग कन्हैया गुलाटी अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस और मल्टीस्टेट एजेंसियों की पकड़ से बाहर है. इस बीच, कैनविज ग्रुप के इस चर्चित पोंजी घोटाले में बरेली के बिथरी चैनपुर […]

Bareilly News: 22 महीने में रकम दोगुनी करने का लालच देकर देश भर के हजारों निवेशकों से 1,000 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाला महाठग कन्हैया गुलाटी अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस और मल्टीस्टेट एजेंसियों की पकड़ से बाहर है. इस बीच, कैनविज ग्रुप के इस चर्चित पोंजी घोटाले में बरेली के बिथरी चैनपुर थाने में धोखाधड़ी का 102वां मुकदमा दर्ज हो गया है. अदालत के कड़े रुख के बाद पुलिस ने फरार कन्हैया गुलाटी, उसकी पत्नी राधा गुलाटी और कंपनी के एक प्रमुख एजेंट के खिलाफ पीड़ित मां और दो बेटों से 75 लाख की ठगी का केस दर्ज कर नए सिरे से पड़ताल शुरू कर दी है.

बिथरी चैनपुर के मोहनपुर निवासी पीड़ित प्रमोद कुमार, उनके भाई प्रदीप और मां दुलारो देवी की मुलाकात इज्जतनगर निवासी एजेंट हरेंद्र प्रकाश पटेल के जरिए कैनविज कंपनी के सीएमडी कन्हैया गुलाटी से हुई थी. आरोपी कन्हैया गुलाटी ने पीड़ित परिवार को 22 महीने में रकम दोगुनी करने की लुभावनी योजना बताई. विश्वास हासिल करने के लिए उसने 55 लाख के बैंक चेक बतौर गारंटी थमा दिए.

22 महीने की अवधि पूरी होने के बाद जब पीड़ित परिवार ने अपनी रकम मांगी, तो आरोपी टालमटोल करने लगे. आखिरकार कन्हैया और उसकी पत्नी अपना स्थानीय कार्यालय बंद कर रातोरात फरार हो गए. पीड़ित परिवार ने बिथरी चैनपुर थाने से लेकर बरेली एसएसपी दफ्तर तक चक्कर काटे और रजिस्टर्ड डाक भेजी, लेकिन FIR दर्ज नहीं हुई. आखिरकार कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद बिथरी चैनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया.

5 राज्यों में 1,000 करोड़ का नेटवर्क, 50 हजार का इनाम फिर भी पुलिस पस्त

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में कन्हैया गुलाटी और उसकी कंपनी के खिलाफ अब तक कुल 102 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस ने कन्हैया गुलाटी पर 50,000 का इनाम घोषित कर रखा है, लेकिन महीनों से उसकी फरारी और पुलिस की नाकामयाबी पर सवाल उठ रहे हैं. कन्हैया गुलाटी के साथसाथ उसकी पत्नी राधा गुलाटी पर भी वित्तीय हेरफेर और फर्जी कंपनियों में निदेशक बनने के गंभीर आरोप हैं.

पुलिस प्रशासन का बयान और आगे का एक्शन प्लान

मामले की गंभीरता और 102वें मुकदमे के दर्ज होने पर बरेली के प्रभारी एसएसपी चिराग जैन ने कहा अदालत के आदेश का अनुपालन करते हुए बिथरी चैनपुर थाने में कन्हैया गुलाटी, राधा गुलाटी और एजेंट हरेंद्र प्रकाश पटेल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी पर पहले से ही 50 हजार का इनाम घोषित है. उसकी संपत्तियों की कुर्की और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर नए सिरे से दबिश दी जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY