बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
RBI ने Paytm Payments Bank को शेड्यूल्ड बैंकों की सूची से हटाया, जानें क्या है मामला​ | 12 लाख का बीमा, जमीन और प्रेम प्रसंग… पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, ऐसे हुआ खुलासा​ | Rahul Gandhi Statement: पुलिस हिरासत पर राहुल गांधी बोले- मोदी-शाह डरे हुए हैं, मेरी गारंटी है, सजा दिलाकर रहेंगे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

3kW Solar Panel: क्या आपके घर के लिए 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाना सही है? जानें सब्सिडी​

3kW Solar Panel: अगर आपके यहां बिजली का बिल कम आता है और आप अपने घर में सोलर पैनल लगवाने की सोच रहे हैं। तो ये खबर आपके काम की है। अगर आप 3 किलोवाट वाला सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं तो यह लगवाना सही है या नहीं इसे जानने के लिए जरुरी यह है […]

3kW Solar Panel: अगर आपके यहां बिजली का बिल कम आता है और आप अपने घर में सोलर पैनल लगवाने की सोच रहे हैं। तो ये खबर आपके काम की है। अगर आप 3 किलोवाट वाला सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं तो यह लगवाना सही है या नहीं इसे जानने के लिए जरुरी यह है कि आपके घर की बिजली की मासिक खपत कितनी है। तो आइए जानते हैं कि 3 किलोवाट वाला सोलर पैनल लगवाना किसके लए सही है?

किसे लगवाना चाहिए 3 किलोवाट का सोलर पैनल 

3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाना ज्यादातर मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बिल्कुल सही और फायदेमंद फैसला हो सकता है, लेकिन तब बिजली की खपत हर महीने 300 यूनिट से ज्यादा खर्च होती है तो आपके घर के लिए 3 किलोवाट वाला सिस्टम फायदेमंद होगा। 

आपको बता दें कि, 3 किलोवाट का सोलर पैनल मुख्य रूप से 2BHK या 3BHK घरों, छोटी दुकानों और कार्यालयों के लिए सही है, जिनका मासिक बिजली बिल लगभग ₹3,000 से ₹5,000 के बीच आता है।

1. यह 3 से 4 सदस्यों वाले सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार के लिए एकदम उपयुक्त है।

2. यह प्रतिदिन लगभग 12 से 15 यूनिट बिजली पैदा करता है

3. इससे घर के पंखे, एलईडी बल्ब, फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन, लैपटॉप और दिन के समय 1 टन या 1.5 टन का इन्वर्टर एसी आसानी से चलाया जा सकता है।

4.  उच्च क्षमता वाले पैनलों की वजह से 3 किलोवाट सिस्टम लगाने के लिए लगभग 300 वर्ग फुट की ही जगह चाहिए होती है।

5.  प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर ₹78,000 की अधिकतम सब्सिडी मिलती है।

3kW Solar Panel सबसे के लिए नहीं है उपयुक्त 

अगर आपके घर में सिर्फ 12 लोग है और हर महीने 100 से 150 यूनिट से भी कम बिजली खर्च होती है तो आपके घर के लिए 3 किलोवाट वाला सोलर पैनल लगाने की जरुरत नहीं है। फिर आपके लिए 1 किलोवाट वाला सोलर पैनल फायदेमंद होगा।

PM SGY इतने KW तक मिलेगी सब्सिडी

पीएम सूर्य घर योजना यह भारत सरकार के जरिए चलाई गई मुफ्त बिजली योजना है जिसका उद्देश्य 1 करोड़ घरों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना है।  छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए सरकार लागत का बड़ा हिस्सा सब्सिडी के रूप में देती है।

1 किलोवाट के लिए 30,000 रुपये तक।
2 किलोवाट के लिए 60,000 रुपये तक।
3 किलोवाट या उससे अधिक के लिए 78,000 रुपये तक की सब्सिडी।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY