Solar Eclipse 2026: क्या भारत में दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण? जानें Sutak Timing और महत्व | इंग्लैंड में युजवेंद्र चहल ने मचाया तहलका, 7 मैचों में झटके 15 विकेट, विश्व कप 2027 के लिए ठोकी दावेदारी | टाटा संस में बड़ा फेरबदल, क्या AGM से पहले चेयरमैन पद छोड़ सकते हैं एन चंद्रशेखरन?
G7 समिट में लेट पहुंचे ट्रंप, वैश्विक नेताओं से बोले- “मैं ही बॉस हूं”
G7 समिट में लेट पहुंचे ट्रंप, वैश्विक नेताओं से बोले “मैं ही बॉस हूं” फ्रांस के खूबसूरत शहर एवियनलेसबैंस में चल रहे जी7 शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बेहद दिलचस्प और मजाकिया अंदाज देखने को मिला है। बुधवार सुबह की आधिकारिक बैठक में ट्रंप… pic.twitter.com/DDvqMjbruU — Bansal News Official […]
खबर मंकी डेस्कJune 17, 2026
|
G7 समिट में लेट पहुंचे ट्रंप, वैश्विक नेताओं से बोले “मैं ही बॉस हूं”
फ्रांस के खूबसूरत शहर एवियनलेसबैंस में चल रहे जी7 शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बेहद दिलचस्प और मजाकिया अंदाज देखने को मिला है। बुधवार सुबह की आधिकारिक बैठक में ट्रंप… pic.twitter.com/DDvqMjbruU
फ्रांस के खूबसूरत शहर एवियनलेसबैंस में चल रहे जी7 शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बेहद दिलचस्प और मजाकिया अंदाज देखने को मिला है। बुधवार सुबह की आधिकारिक बैठक में ट्रंप निर्धारित समय से करीब एक घंटा देरी से पहुंचे, जहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत दुनिया के अन्य तमाम बड़े नेता पहले से ही अपनी सीटों पर बैठ चुके थे। जैसे ही ट्रंप ने कॉन्फ्रेंस रूम में एंट्री की, उन्होंने वहां मौजूद राष्ट्राध्यक्षों की तरफ देखते हुए मजाकिया लहजे में कहा, “मैं ही बॉस हूं।” ट्रंप की यह बात सुनते ही वहां मौजूद सभी नेता हंस पड़े। इसके तुरंत बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उनका स्वागत करते हुए पूछा, “आप कैसे हैं?”, जिस पर ट्रंप ने अपनी सीट संभालते हुए जवाब दिया, “अच्छा हूं, धन्यवाद।”