बुधवार, 12 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Sara Ali Khan Birthday: Star Kid होने के बावजूद Sara Ali Khan ने अभिनय से बनाई पहचान, डेब्यू से Filmfare तक का खास सफर​ | Solar Eclipse 2026: क्या भारत में दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण? जानें Sutak Timing और महत्व​ | इंग्लैंड में युजवेंद्र चहल ने मचाया तहलका, 7 मैचों में झटके 15 विकेट, विश्व कप 2027 के लिए ठोकी दावेदारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP ATS का शहजाद भट्टी नेटवर्क पर बड़ा वार, बुलंदशहर से 2 संदिग्ध और गिरफ्तार; अब तक 15 धरे गए​

UP ATS action: उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड इन दिनों पाकिस्तान आधारित गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट्ट से जुड़े आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक विशेष अभियान चला रही है. इसके तहत ATS ने बुधवार 17 जून को बुलंदशहर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया के […]

UP ATS action: उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड इन दिनों पाकिस्तान आधारित गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट्ट से जुड़े आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक विशेष अभियान चला रही है. इसके तहत ATS ने बुधवार 17 जून को बुलंदशहर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को जोड़कर स्लीपर सेल तैयार करने, समाज में भय और आतंक का माहौल पैदा करने तथा संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों की रेकी जैसी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे.

प्रारंभिक जांच में इनके नेटवर्क के कई अन्य संदिग्ध संपर्कों की भी जानकारी सामने आई है, जिनकी पड़ताल की जा रही है.
ATS अधिकारियों का कहना है कि यह नेटवर्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को प्रभावित कर उन्हें राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए तैयार करने का प्रयास कर रहा था. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा रही हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है.

15 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पहले ही पांच अलगअलग मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं और अब तक कुल 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. आतंकी गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ देशभर की पुलिस एकजुट नजर आ रही है. कुछ दिनों पहले ही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम एक आतंकी माड्यूल का खुलासा करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया था, जो कि पाकिस्तान के रास्ते पंजाब से हथियार और नशे की खेप मंगवारकर दिल्लीNCR में सप्लाई कर रहे थे.

दिल्ली में आतंकी माड्यूल का खुलासा

आरोप है कि ये सभी लोग पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी और उसके साथी अजमल गुज्जर के इशारे पर काम कर रहे थे. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान इनके पास से 5 पिस्टल, 41 जिंदा कारतूस 7 मोबाइल फोन और स्कॉर्पियो कार बरामद की है. जांच में खुलासा हुआ है कि ये भी भोलेभाले लोगों को सोशल मीडिया के जरिए कम समय में ज्यादा पैसे देने का लालच देकर फंसाते थे, फिर उन्हें हथियार और नशे की तस्करी के काम में झोंक दिया जाता था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY