शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
UP Police Transfer: लखनऊ कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, DCP ने जारी किया आदेश​ | E-20 के साथ सामान्य पेट्रोल भी… क्या अब आपको मिलेगा फ्यूल का विकल्प?​ | UP: ग्राम प्रधानों के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक, नहीं ले पाएंगे नीतिगत फैसले​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP ED Raid: समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ED की रेड, घंटों चली पूछताछ​

UP ED Raid: उत्तर प्रदेश के झांसी में प्रवर्तन निदेशालय ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। तड़के शुरू हुई इस कार्रवाई में ED की टीम ने दस्तावेजों और अन्य अहम रिकॉर्ड की जांच की। सूत्रों के मुताबिक, मून सिटी स्थित फ्लैट में […]

UP ED Raid: उत्तर प्रदेश के झांसी में प्रवर्तन निदेशालय ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। तड़के शुरू हुई इस कार्रवाई में ED की टीम ने दस्तावेजों और अन्य अहम रिकॉर्ड की जांच की। सूत्रों के मुताबिक, मून सिटी स्थित फ्लैट में पूर्व विधायक और उनके बेटे से कई घंटे तक पूछताछ की गई।

साले के घर से शुरू हुई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, ED की टीम सबसे पहले पूर्व विधायक के साले के घर पहुंची। यहां टीम ने कई दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की। इसके बाद अधिकारियों ने झांसी स्थित स्पेस मून सिटी के फ्लैट और पूर्व विधायक के पैतृक गांव स्थित आवास पर भी छापेमारी की।

पूर्व विधायक और बेटे से पूछताछ

सूत्रों के अनुसार, स्पेस मून सिटी स्थित फ्लैट में पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव और उनके बेटे से करीब 7 घंटे से पूछताछ की जा रही है। ED के अधिकारी उनसे दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई बिंदुओं पर जानकारी जुटा रहे हैं। हालांकि, एजेंसी की ओर से अब तक कार्रवाई के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

भारी पुलिस बल तैनात

ED की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्पेस मून सिटी के अंदर और बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पूरे इलाके में आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि कार्रवाई बिना किसी बाधा के पूरी हो सके।

आधिकारिक जानकारी का इंतजार

फिलहाल ED की छापेमारी और जांच जारी है। एजेंसी ने अभी तक इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में और जानकारी सामने आ सकती है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY