मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
वाह रे इश्क! दोस्त की पत्नी के प्यार में टावर पर चढ़ा युवक, बोला- शादी कराओ तभी उतरूंगा​ | Bijnor Ganga Mela Accident: बिजनौर में गंगा में स्नान करते समय 3 लोग डूबे, 12 साल की बच्ची को युवक ने बचाया, मोबाइल-पर्स गंवाया, 2 की तलाश​ | 204 रनों की पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने कही ऐसी बात जीत लिया 140 करोड़ भारतीयों का दिल, कहा “मै रिकॉर्ड…​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

204 रनों की पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने कही ऐसी बात जीत लिया 140 करोड़ भारतीयों का दिल, कहा “मै रिकॉर्ड…​

Vaibhav Sooryavanshi: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में आज भारतीय टीम का सामना यूएई की टीम से हुआ, भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने आज तूफानी दोहरा शतक लगाया. वैभव सूर्यवंशी की बदौलत ही टीम इंडिया आज ये मुकाबला सिर्फ 14.2 ओवरों में खत्म कर सकी और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली […]

Vaibhav Sooryavanshi: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में आज भारतीय टीम का सामना यूएई की टीम से हुआ, भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने आज तूफानी दोहरा शतक लगाया. वैभव सूर्यवंशी की बदौलत ही टीम इंडिया आज ये मुकाबला सिर्फ 14.2 ओवरों में खत्म कर सकी और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 53 गेंदों में 204 रन बनाए और इस मैच विनिंग पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया, इस दौरान उन्होंने अपनी तूफानी पारी को लेकर बात की है.

प्लेयर ऑफ द मैच लेते हुए Vaibhav Sooryavanshi ने कही ये बात

भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वैभव से उनके दोहरे शतक को लेकर सवाल पूछा गया था. उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि

“पिछले दो मैचों में अच्छी शुरुआत के बाद मैंने अपना विकेट गंवा दिया था. मैं यूएई के खिलाफ लंबी पारी खेलना चाहता था. विकेट बहुत अच्छा. इस वजह से मैंने खुलकर शॉट्स लगाए. मेरे कोच हमेशा एक ही बात कहते हैं कि बॉल को पहले ध्यान से देखो और इसके बाद उसे कहीं भी मार सकते हैं. दोहरे शतक का कोई जश्न नहीं है. मैं आगे और अच्छे अंदाज में खेलना चाहता हूं. मैं सेमीफाइनल जीतना चाहता हूं. हर मुकाबले की शुरुआत में दबाव जरूर होता है लेकिन कुछ गेंदें खेलने के बाद सब नॉर्मल हो जाता है.”

वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्डतोड़ पारी के बारे में कही ये बात

वैभव सूर्यवंशी ने ये भी कहा कि उनका फोकस रिकॉर्ड बनाने पर नहीं था. उन्होंने कहा कि वो बस परिस्थिति को समझते हुए अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे थे. सूर्यवंशी ने अनुसार

“मेरे दिमाग में ऐसा कुछ खास नहीं चल रहा था. अगर विकेट से गेंदबाजों को मदद मिलती तो मैं पारी को आगे तक ले जाता. लेकिन ऐसा कुछ नहीं था. विकेट काफी अच्छा खेल रहा था. गेंद बल्ले पर बहुत सही से आ रही थी. इस वजह से मैंने अपने ऊपर भरोसा रखा. अपनी इस पारी से मैं बहुत ज्यादा खुश हूं. सीनियर खिलाड़ियों ने मेरी काफी मदद की. उन्होंने खुलकर मुझे राय दी. मैंने सभी चीजों पर काम किया.”

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY