स्कोडा स्लाविया और होंडा सिटी दोनों को ही इस साल नया फेसलिफ्ट लुक मिला है, जिससे इनका एक्सटीरियर लुक काफी नया हो गया है. जहां स्लाविया अपने स्पोर्टी अंदाज से दिल जीतती है, वहीं होंडा सिटी पिछले दो दशकों से भी ज्यादा समय से भारतीय सड़कों पर अपने भरोसे, आराम और शानदार स्पेस के लिए जानी जाती है. दोनों कारें लगभग एक ही बजट में आती हैं, लेकिन इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में इनकी अपनी अलग खासियतें हैं. चलिए आपको बताते हैं इस खबर के माध्यम से दोनों में कौन सी सेडान बेहतर है.

2026 Skoda Slavia Facelift vs Honda City: कीमत
कुल 12 वेरिएंट्स में आती है, जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 18.84 लाख रुपये तक जाती है. दूसरी तरफ, होंडा सिटी 8 वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप हाइब्रिड मॉडल के लिए 21.35 लाख रुपये तक पहुंचती है. स्लाविया का बेस मॉडल सिटी से करीब 2 लाख रुपये सस्ता है, जबकि सिटी का टॉप पेट्रोल वेरिएंट स्लाविया के टॉप मॉडल से लगभग 1.49 लाख रुपये किफायती है.
2026 Skoda Slavia Facelift vs Honda City: साइज और स्पेस
आकार के मामले में दोनों गाड़ियां लगभग एक जैसी हैं, लेकिन चौड़ाई, ऊंचाई और व्हीलबेस में स्लाविया थोड़ी बड़ी है. बूट स्पेस की बात करें तो दोनों में बड़े सूटकेस रखने के लिए पर्याप्त जगह है, हालांकि स्लाविया में 15 लीटर ज्यादा बूट स्पेस मिलता है.
2026 Skoda Slavia Facelift vs Honda City: फीचर्स और सेफ्टी
दोनों ही कारों में वायरलेस कारप्ले, 8स्पीकर साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, सनरूफ, 360डिग्री कैमरा और प्रीमियम डुअलटोन केबिन जैसे कॉमन फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के मोर्चे पर होंडा सिटी Level2 ADAS, लेनवॉच कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ आगे निकल जाती है. वहीं, स्लाविया में इलेक्ट्रिक फ्रंट सीट्स, रियर सीट मसाज फंक्शन, डिजिटल क्लस्टर और 60:40 स्प्लिट रियर सीट्स जैसे आरामदायक फीचर्स इसे खास बनाते हैं.
2026 Skoda Slavia Facelift vs Honda City: इंजन और परफॉर्मेंस
अगर आपको तेज रफ्तार और रोमांचक ड्राइविंग पसंद है, तो स्लाविया के 1.0लीटर और दमदार 1.5लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन आपको खूब भाएंगे, हालांकि DSG गियरबॉक्स का मेंटेनेंस थोड़ा महंगा हो सकता है. इसके उलट, होंडा सिटी उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो स्मूद ड्राइविंग, भरोसा और शानदार माइलेज चाहते हैं. इसके 1.5लीटर पेट्रोल इंजन के साथसाथ हाइब्रिड विकल्प भी मिलता है, जो 27.26 kmpl तक का जबरदस्त माइलेज देता है.