गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Nana Patekar Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, डोंजे गांव में दी गई अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार​ | नाना पाटेकर के निधन पर टीम इंडिया में शोक, विराट कोहली से सचिन तेंदुलकर तक की आंखो में आंसू, जानिए किसने क्या कहा​ | ₹500 रंगदारी नहीं दी तो चला दी गोली! इटावा में कार सवारों की फायरिंग, 2 घायल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

₹500 रंगदारी नहीं दी तो चला दी गोली! इटावा में कार सवारों की फायरिंग, 2 घायल​

Etawah News: इटावा शहर के पक्का बाग इलाके में गुरुवार शाम सिर्फ 500 रुपए की रंगदारी को लेकर फायरिंग का मामला सामने आया है. सुमन विद्या पीठ के सामने हुई इस घटना में दो लोग गोली लगने से घायल हो गए. घायलों की पहचान दुर्गा कॉलोनी पक्का बाग निवासी 28 वर्षीय यशोदा नंदन शुक्ला और […]

Etawah News: इटावा शहर के पक्का बाग इलाके में गुरुवार शाम सिर्फ 500 रुपए की रंगदारी को लेकर फायरिंग का मामला सामने आया है. सुमन विद्या पीठ के सामने हुई इस घटना में दो लोग गोली लगने से घायल हो गए. घायलों की पहचान दुर्गा कॉलोनी पक्का बाग निवासी 28 वर्षीय यशोदा नंदन शुक्ला और कल्याणपुर इकदिल निवासी 50 वर्षीय किसान अरविंद राजपूत के रूप में हुई है. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

500 रपए मांगने का आरोप

यशोदा नंदन के भाई चंदन शुक्ला के मुताबिक, यशोदा चेक जमा करने के लिए बैंक गया था. बैंक से लौटने के बाद वह सुमन विद्या पीठ के सामने अरविंद राजपूत और वासु चौधरी के साथ खड़ा था. इसी दौरान जयभारत कॉलोनी निवासी करन उर्फ लालू तोमर अपने साथियों के साथ नेक्सॉन कार से वहां पहुंचा. आरोप है कि कार सवार युवकों ने यशोदा और अरविंद से 500 रुपए मांगे. दोनों ने रुपए देने से इनकार किया तो आरोपियों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी.

पैर में लगी गोली, दोनों घायल

फायरिंग के दौरान गोली यशोदा नंदन शुक्ला और किसान अरविंद राजपूत के पैर में लगी. गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर अफरातफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

शराब के लिए रुपए मांगने का आरोप

पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी से उनकी पहले से जानपहचान है, लेकिन किसी पुरानी रंजिश की बात सामने नहीं आई है. आरोप है कि घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था और शराब पीने के लिए रुपए मांग रहा था. हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही फायरिंग की असली वजह साफ हो सकेगी.

पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी सिटी बबीता सिंह भी अस्पताल पहुंचीं और घायलों से घटना के बारे में जानकारी ली. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फायरिंग करने वालों और घटना के पूरे घटनाक्रम की पुष्टि हो सके. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY