रविवार, 11 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
हमने लाखों लोगों के नाम एड करवाए, PDA के मसीहा ने क्या किया? ओवैसी का SIR पर अखिलेश पर वार​ | IND vs WI: गौतम गंभीर की रणनीति ने तो हरा ही दिया था, अंत में श्रेयस अय्यर के इस मास्टरस्ट्रोक से 14 रनों से जीता भारत​ | दरोगा भर्ती-2025: यूपी सरकार को हाईकोर्ट से राहत, फाइनल आंसर-की को चुनौती देने वाली याचिका खारिज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

हिस्ट्रीशीटर निकला झांसी का ‘काली बाबा’, फौज की ड्रेस में लगाता था दिव्य दरबार; विदेशी भी हैं भक्त​

उत्तर प्रदेश के झांसी में आस्था के नाम पर खिालवाड़ का हैरतंगेज मामला सामने आया है. यहां खुद को दिव्य शक्तियों का मालिक और भूतभविष्य व वर्तमान जानने का दावा करने वाले काली बाबा को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. दरअसल यह काली बाबा वास्तव में हरदोई का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और यहां अपना […]

उत्तर प्रदेश के झांसी में आस्था के नाम पर खिालवाड़ का हैरतंगेज मामला सामने आया है. यहां खुद को दिव्य शक्तियों का मालिक और भूतभविष्य व वर्तमान जानने का दावा करने वाले काली बाबा को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. दरअसल यह काली बाबा वास्तव में हरदोई का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और यहां अपना नाम और पहचान छुपाकर साधु वेश में रह रहा था. इसने अपना नेटवर्क इस कदर फैला रखा था कि दर्जनों की संख्या में विदेशी भी इसके भक्त बन गए.

​जी हां, हम बात कर रहे हैं झांसी का बहुचर्चित ‘काली बाबा’ उर्फ प्रदीप शुक्ला की. यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दिव्य दरबार लगाता था. माथे पर तिलक, शरीर पर भारतीय सेना जैसी वर्दी और जबान पर ‘चमत्कार’ का दावा. प्रदीप शुक्ला उर्फ ‘काली बाबा’ ने झांसी के एक मंदिर में अपना ठिकाना बना रखा था. वह ढोंग का ऐसा दरबार सजाता था कि सीधेसाधे लोग तो सहज ही इसके जाल में फंस जाते थे. यहां तक कि विदेशों से भी भक्त उसके पास खींचे चले आते थे.

हरदोई में दर्ज हैं लूट के मुकदमे

काली बाबा की असली पहचान हरदोई में कोतवाली थाना क्षेत्र के चौहान थोक में रहने वाले प्रदीप शुक्ला उर्फ नटराज पुत्र मायाराम शुक्ला के रूप में हुई है. हरदोई पुलिस के मुताबिक यह कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. दो मामलों में यह भगोड़ा भी घोषित है. इसमें एक मामला साल 2014 में एक लूट का है. इस मामले में वह फरार चल रहा था. इसमें कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया था.

ऐसे बना ‘काली सरकार’

​झांसी में फरारी काट रहा यह बदमाश एक दिन यहां मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के कुरैचा गांव स्थित ‘काली सरकार मंदिर’ पहुंचा और मौका देखकर इसी मंदिर को ठिकाना बना लिया. उसने लोगों को अपनी पहचान ‘सत्येंद्र शुक्ला उर्फ काली सरकार’ के रूप में बताई और खुद को दिव्य शक्तियों का मालिक बताया. यही नहीं, वह इस मंदिर में दिव्य दरबार लगाने लगा. इसकी वजह से देश विदेश के भक्त मंदिर में आने लगे.

ऑनलाइन भी लगाता था दरबार

स्थानीय लोगों के मुताबिक इस बदमाश के इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. पिछले साल ही इसने इंस्टाग्राम पर ‘काली सरकार’ के नाम से पेज बनाया था. जहां वह शुक्रवार, शनिवार और रविवार को दिव्य दरबार लगाता था. वहीं बुधवार को वह लोकल लोगों के लिए मंदिर में ही ऑफलाइन दरबार लगाकर समस्याओं के समाधान का दावा करता था. इस समय ​नवरात्रि के कारण उसने नौ दिनों के लिए दरबार बंद रखने की सूचना सोशल मीडिया पर दी थी.

ऐसे हुआ खुलासा

हरदोई पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए ही आरोपी की पहचान की और झांसी आकर आरोपी का सत्यापन किया. फिर रविवार को मऊरानीपुर थाना पुलिस के साथ मिलकर आरोपी को अरेस्ट कर लिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी का असली चेहरा उजागर कर दिया. उसकी हकीकत जानकर लोग भी हैरान रह गए. हरदोई पुलिस जरूरी पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को अपने साथ ले गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY