शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
MG Windsor EV के नए लिमिटेड एडिशन का टीजर जारी, प्रीमियम फीचर्स के साथ होगी एंट्री​ | Delhi Protest SC: दिल्ली में मेट्रो और सड़कों पर पाबंदियों से सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- आम लोगों की आवाजाही न रोकें​ | डायबिटीज की दवा मेटफॉर्मिन एजिंग को करती है कम? जानें क्या कहती है स्टडी?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Free LPG Cylinder Scheme 2026: दीवाली और होली पर मिलेंगे 2 मुफ्त सिलेंडर! जानें किन महिलाओं को मिलेगा लाभ​

Free LPG Cylinder Scheme 2026: मुफ्त LPG रिफिल योजना के तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की पात्र महिला लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 202627 में होली और दिवाली पर दो मुफ्त LPG रिफिल का लाभ देने का प्रावधान किया है। यह लाभ उत्तर प्रदेश की महिलाओं को मिलेगा। योगी सरकार इस योजना के लिए 2,142.78 करोड़ रुपए […]

Free LPG Cylinder Scheme 2026: मुफ्त LPG रिफिल योजना के तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की पात्र महिला लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 202627 में होली और दिवाली पर दो मुफ्त LPG रिफिल का लाभ देने का प्रावधान किया है। यह लाभ उत्तर प्रदेश की महिलाओं को मिलेगा।

योगी सरकार इस योजना के लिए 2,142.78 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इससे कई परिवारों को काफी मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं किसे मिलेगा लाभ?

किसे मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ?

उत्तर प्रदेश सरकर मुफ्त LPG रिफिल योजना के तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की पात्र महिला लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 202627 में होली और दिवाली पर दो मुफ्त LPG रिफिल का लाभ देने का ऐलान किया है। इसके तहत सरकार करीब 2,142.79 करोड़ रुपये खर्च करेगी। आइए जानते हैं किसे मिलेगा लाभ ।

1. इस योजना का लाभ केवल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़ी पात्र महिलाओं को मिलेगा।

2. सरकार के इस योजना का खास मकसद गरीब और जरूरतमंद परिवारों को रसोई गैस के खर्च से राहत देना है।

3. यह योजना उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए है।

किस महिने मिलेगा लाभ

इस  योजना के तहत पहला मुफ्त सिलेंडर रिफिल दिवाली के त्योहर के समय यानी अक्टूबर से दिसंबर के बीच किया जाएगा। वहीं, दूसरा मुफ्त सिलेंडर रिफिल होली के त्योहार को देखते हुए किया जाएगा, जो कि जनवरी से मार्च 2027 के बीच दिया जाएगा।

कैसे मिलेगा मुफ्त सिलेंडर?

उत्तर प्रदेश में दीवाली और होली पर मुफ्त गैस सिलेंडर पाने के लिए कोई अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होती है। यह लाभ सीधे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों को मिलता है।

1. उत्तर प्रदेश में दीवाली और होली पर मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ उठाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थी होना अनिवार्य है।

2. आपका नाम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की आधिकारिक सूची में शामिल होना चाहिए।

3. दीवाली या होली के अवसर पर आपको अपनी गैस एजेंसी से सामान्य रूप से सिलेंडर खरीदना होगा।

4. सिलेंडर खरीदने के कुछ दिनों के भीतर, सरकार द्वारा सब्सिडी की पूरी राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। 

ध्यान रहें कि आपका बैंक खाता आधार कार्ड और आपके गैस कनेक्शन से लिंक हो, ताकि सब्सिडी मिलने में कोई रुकावट न आए।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY