EntertainmentViral

‘हमें विदेश में बैठे ऐसे यूट्यूबर की जरूरत नहीं…’, पीएम मोदी का अपमान करने से नाराज हुईं रूपाली गांगुली, ध्रुव राठी को सुनाई खरी-खोटी

‘हमें विदेश में बैठे ऐसे यूट्यूबर की जरूरत नहीं…’, पीएम मोदी का अपमान करने से नाराज हुईं रूपाली गांगुली, ध्रुव राठी को सुनाई खरी-खोटी

‘अनुपमा’ शो से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री रुपाली गांगुली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर एक्स हैंडल पर देश-दुनिया से जुड़े मुद्दों को लेकर पोस्ट करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने यूट्यूबर ध्रुव राठी को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। दरअसल, ध्रुव ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि पीएम मोदी जहां भी जाए, वहां जलील होना डिजर्व करते हैं। उनके इस पोस्ट पर पलटवार करते हुए अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने ध्रुव को खूब खरी खोटी सुनाई है।

‘हमें विदेश में बैठे ऐसे यूट्यूबर की जरूरत नहीं…’, पीएम मोदी का अपमान करने से नाराज हुईं रूपाली गांगुली, ध्रुव राठी को सुनाई खरी-खोटी
‘हमें विदेश में बैठे ऐसे यूट्यूबर की जरूरत नहीं…’, पीएम मोदी का अपमान करने से नाराज हुईं रूपाली गांगुली, ध्रुव राठी को सुनाई खरी-खोटी

रुपाली गांगुली ने किया पोस्ट

ध्रुव के पोस्ट को री-शेयर करते हुए रुपाली ने लिखा, “हमारे प्रधानमंत्री के लिए जलील शब्द सुनना अजीब लगता है। एक ऐसे नेता, जिन्हें दुनिया भर के देश लगातार अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से सम्मानित कर रहे हैं। मेरे प्रधानमंत्री आज दुनिया के सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित और प्रतिष्ठित नेताओं में से एक हैं। वे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लोकतांत्रिक रूप से चुने हुए प्रधानमंत्री हैं।

यह भी पढ़ें:

वे पिछले 25 से ज्यादा सालों से लगातार लोकतांत्रिक चुनाव जीतते आ रहे हैं। पहले मुख्यमंत्री के तौर पर और अब प्रधानमंत्री के तौर पर। हमारे जैसे लाखों लोग उनसे कितना प्यार करते हैं, उनकी कितनी तारीफ करते हैं और उन पर कितना भरोसा करते हैं- इसे बयां करने के लिए शब्द ही नहीं हैं।”

रुपाली ने आगे लिखा, “और जहां तक भारत की तरक्की की बात है, तो उसे हम भारतीयों पर ही छोड़ दीजिए। 1.4 अरब से ज्यादा भारतीय इस बात का फैसला करने में पूरी तरह सक्षम हैं कि हमारे देश के लिए क्या अच्छा है। हमें किसी ऐसे यूट्यूबर की जरूरत नहीं है, जो विदेश में बैठकर भारत की जमीनी हकीकत से पूरी तरह कटा हुआ हो।

जो खुद को हमारा प्रवक्ता होने का दिखावा करता हो, जबकि उसका पूरा ऑनलाइन करियर उसी देश का मजाक उड़ाने, उसकी आलोचना करने और उसके बारे में डर फैलाने पर टिका हो। उसी देश का, जिसने उसे इतनी पहचान दिलाई है।”

ध्रुव ने किया था ये पोस्ट

बता दें कि ध्रुव राठी ने अपने पोस्ट में लिखा था, “मोदी जहां भी जाएं, उन्हें हर जगह जलील किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री बनने के बाद से पिछले 12 सालों में उन्होंने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है। एक नेता होने के नाते, पारदर्शिता और जवाबदेही की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में वे पूरी तरह नाकाम रहे हैं।”

Khabar Monkey

इसके आगे उन्होंने लिखा, “मैं दूसरे यूरोपीय देशों के विदेशी पत्रकारों को बढ़ावा देना चाहूंगा कि वे मोदी से जहां भी मिलें, उनसे सवाल जरूर पूछें। ठीक वैसे ही, जैसे हेली लियांग ने किया था। उन्हें इतना शर्मिंदा करें कि वे लोगों के सामने कुछ जवाबदेही दिखाने पर मजबूर हो जाएं। ऐसा करके आप भारत की तरक्की में एक बहुत बड़ी सेवा करेंगे।”

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply