गुरुवार, 24 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
औरैया में पिता की हैवानियत! 15 साल के बेटे को खंभे से बांधकर पीटा, मौत के बाद शव छोड़कर भागा​ | BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा​ | ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो का इंतजार होगा खत्म! PMO पहुंची फाइल, 15 अक्टूबर तक मिल सकती है मंजूरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

हर किसी के लिए नहीं होती 4×4 कार! इन लोगों के लिए खरीदना हो सकता है पैसों की बर्बादी​

4×4 कारों का नाम सुनते ही दिमाग में दमदार एसयूवी, ऊबड़ खाबड़ रास्ते और ऑफरोडिंग का ख्याल आता है. इन गाड़ियों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इंजन की पावर चारों पहियों तक पहुंचती है. यही वजह है कि कीचड़, रेत, बर्फ या खराब रास्तों पर इनका प्रदर्शन सामान्य कारों के मुकाबले बेहतर होता […]

4×4 कारों का नाम सुनते ही दिमाग में दमदार एसयूवी, ऊबड़ खाबड़ रास्ते और ऑफरोडिंग का ख्याल आता है. इन गाड़ियों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इंजन की पावर चारों पहियों तक पहुंचती है. यही वजह है कि कीचड़, रेत, बर्फ या खराब रास्तों पर इनका प्रदर्शन सामान्य कारों के मुकाबले बेहतर होता है.

मान लीजिए किसी रास्ते पर कार का एक पहिया गड्ढे या कीचड़ में फंस गया. ऐसे समय में बाकी पहियों तक भी पावर पहुंचने से कार को आगे निकालने में मदद मिल सकती है. हालांकि 4×4 सिस्टम के साथ कार का वजन और कीमत भी आम 4×2 कारों से ज्यादा होती है. इसका एक साफ उदाहरण Thar, Scorpio, Safari और Range Rover जैसे मॉडल 4×4 SUV हैं. लेकिन अब सवाल ये आता है कि किया हर किसी को 4×4 कार खरीदनी चाहिए? जवाब है जरूरी नहीं .अगर आपकी जरूरत सिर्फ शहर में कार चलाने की है, तो 4×4 पर ज्यादा पैसे खर्च करना आपके लिए उतना फायदेमंद नहीं हो सकता.

सिर्फ शहर और ऑफिस आनेजाने के लिए कार चाहिए

अगर आपकी कार का ज्यादातर इस्तेमाल शहर की सड़कों पर होता है और रोजाना घर से ऑफिस या दूसरे सामान्य कामों के लिए ही ड्राइव करना है, तो 4×2 कार आपके लिए काफी हो सकती है. शहर की पक्की सड़कों और ट्रैफिक में 4×4 सिस्टम का फायदा बहुत कम इस्तेमाल होता है. ऐसे में सिर्फ 4×4 बैज के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने का खास फायदा नहीं मिलेगा. हां अगर आप अक्सर खराब रास्तों, पहाड़ी इलाकों या ऑफ रोड ट्रैक पर जाते हैं तो कहानी अलग है.

बजट कम है और खर्च भी कंट्रोल में रखना है

अगर कार खरीदते समय आपका बजट सीमित है और आप आगे चलकर मेंटेनेंस और ईंधन पर भी ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते हैं तो 4×4 से पहले 4×2 विकल्पों पर गौर करना बेहतर हो सकता है. 4×4 सिस्टम वाली गाड़ियां आमतौर पर ज्यादा भारी होती हैं और इनकी शुरुआती कीमत भी ज्यादा हो सकती है. इसके अलावा इस्तेमाल और मॉडल के हिसाब से मेंटनेंस और ईंधन का खर्च भी ज्यादा हो सकता है. इसलिए अगर आपको 4×4 की क्षमता की जरूरत ही नहीं है, तो इस फीचर के लिए अतिरिक्त पैसे खर्च करना जरूरी नहीं.

घूमने और ऑफरोडिंग का शौक है

अब अगर आपको सिर्फ शहर की सड़कों पर कार चलाना पसंद नहीं है और हर वीकेंड नई जगह घूमने या का प्लान बनाते हैं, तो 4×4 आपके लिए काफी काम की चीज हो सकती है.

कच्ची सड़क, रेत, कीचड़, बर्फ या पहाड़ी रास्तों पर चारों पहियों तक पावर पहुंचने वाला सिस्टम ज्यादा मदद कर सकता है. खासकर उन लोगों के लिए 4×4 SUV उपयोगी हो सकती है, जो पहाड़ी इलाकों में रहते हैं या अक्सर बर्फबारी और खराब रास्तों वाली जगहों पर जाते हैं.

तो किसे खरीदनी चाहिए 4×4 कार?

4×4 कार सिर्फ दमदार दिखने के लिए खरीदने की जरूरत नहीं है. अगर आपकी ड्राइविंग ज्यादातर शहर तक सीमित है, तो एक अच्छी 4×2 कार आपकी जरूरत पूरी कर सकती है. वहीं, अगर ऑफरोडिंग, एडवेंचर ट्रिप या मुश्किल रास्तों पर ड्राइविंग आपकी जरूरत है, तो 4×4 का अतिरिक्त खर्च ज्यादा मायने रख सकता है. इसलिए कार खरीदने से पहले सिर्फ SUV का लुक या 4×4 बैज न देखें. अपनी ड्राइविंग जरूरत, बजट, रास्तों और आने वाले समय के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर फैसला करें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY