मंगलवार, 22 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Google पर सर्च किया डॉक्टर का नंबर, कॉल करते ही हो गया खेला… खाते से उड़ गए 5 लाख रुपये​ | बुढ़ापे में शुरू हुआ अफेयर, फिर 70 साल की प्रेमिका ने प्रेमी को मारकर जला दी लाश… DNA टेस्ट से खुला राज​ | Delhi Minor Gangrape | कालकाजी मंदिर के पास हैवानियत! दर्शन कर लौट रही नाबालिग से फर्जी पुलिसकर्मियों ने किया गैंगरेप, इलाके में सनसनी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP IPS Transfer 2026: वाराणसी कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 3 डीसीपी की जिम्मेदारियां बदलीं, प्रमोद कुमार साइबर मुख्यालय भेजे गए​

UP IPS Transfer 2026: पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में कानून एवं शांति व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए तीन पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने 21 सितंबर 2026 को यह प्रशासनिक फेरबदल किया। पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, आईपीएस प्रमोद कुमार […]

UP IPS Transfer 2026: पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में कानून एवं शांति व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए तीन पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने 21 सितंबर 2026 को यह प्रशासनिक फेरबदल किया। पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, आईपीएस प्रमोद कुमार को वरुणा जोन/मुख्यालय/लाइन्स के डीसीपी पद से हटाकर साइबर मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है। वहीं, डीसीपी काशी जोन के पद पर तैनात आईपीएस गौरव बंशवाल को डीसीपी लाइन्स का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसके अलावा नवागंतुक आईपीएस राजेश कुमार पाण्डेय को डीसीपी वरुणा जोन/मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।

किस अधिकारी को मिली कौनसी जिम्मेदारी?

आईपीएस प्रमोद कुमार

अब तक पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन/मुख्यालय/लाइन्स की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्हें अब साइबर मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है।

आईपीएस गौरव बंशवाल

वह पहले से डीसीपी काशी जोन के पद पर तैनात हैं। अब उन्हें काशी जोन के साथ डीसीपी लाइन्स का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

आईपीएस राजेश कुमार पाण्डेय

नवागंतुक आईपीएस राजेश कुमार पाण्डेय को पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन/मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से कहा गया है कि यह बदलाव कमिश्नरेट क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है।  

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY