: दिवाली से पहले चांदी में लगातार उतारचढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी अचानक इसकी कमत में उछाल देखने को मिलती है तो कभी गिरावट। इसी बीच सोमवार को एक बार फिर उछाल देखने के बाद आज यानी मंगलवार 3 नवंबर को MCX पर चांदी 4,400 प्रति किलो क्रैश हो गई। ऐसे में आइए जानते हैं चांदी के क्या हाल हैं।

1.80 लाख के नीचे आई चांदी
MCX पर 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी में तेजी (देखने को मिल रही थी। जिससे ये करीब 4600 रुपये से अधिक उछलकर 1.83 लाख रुपए के पार चली गई थी। लेकिन आज मंगलवार को बाजार खुलते ही चांदी फिर से 1.80 लाख रुपए के नीचे आ गई।
ये भी पढ़ें:
इतनी सस्ती हुई चांदी
बीते कारोबारी दिन चांदी ( की कीमत 1,83,779 रुपए प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी। वहीं आज मंगलवार की सुबह जैसे ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कारोबार की शुरुआत हुई ये चांदी फिसलकर 1,79,350 रुपए पर आ गई। ऐसे में चांदी में आज 4429 रुपए प्रति किलोग्राम कम हो गई।
हाई से इतनी सस्ती हुई चांदी
29 जनवरी 2026 को चांदी ( ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार किया था। जिसके बाद चांदी 4,20,048 रुपए के हाई लेवल पर पहुंची थी, लेकिन ये अब इस लेवल से 2.40 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती मिल रही है।
ये भी पढ़ें: