SportsViral

श्रेयस अय्यर का ‘शतक’, धोनी, रोहित और विराट के क्लब में शामिल; IPL में सिर्फ 5 खिलाड़ी हासिल कर पाए यह मुकाम

आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की। आरसीबी के खिलाफ उतरते ही उन्होंने अपना खास शतक पूरा किया। अय्यर आईपीएल इतिहास में बतौर कप्तान अपना 100वां मैच खेलने उतरे। वह लीग में यह मुकाम हासिल करने वाले सिर्फ पांचवें खिलाड़ी ही बने।

Khabar Monkey

श्रेयस अय्यर का ‘शतक’, धोनी, रोहित और विराट के क्लब में शामिल; IPL में सिर्फ 5 खिलाड़ी हासिल कर पाए यह मुकाम
श्रेयस अय्यर का ‘शतक’, धोनी, रोहित और विराट के क्लब में शामिल; IPL में सिर्फ 5 खिलाड़ी हासिल कर पाए यह मुकाम

उन्होंने इस उपलब्धि के साथ एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली के क्लब में एंट्री कर ली। आईपीएल में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने के मामले में एमएस धोनी नंबर 1 पर हैं। वहीं रोहित शर्मा, और गौतम गंभीर भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। अब अय्यर इस मामले में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

IPL में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी मैच जीते हारे टाई ड्रॉ कोई नतीजा नहीं जीत %
एमएस धोनी (CSK/RPS) 235 136 97 0 0 2 57.87
रोहित शर्मा (MI) 158 87 67 4 0 0 55.06
विराट कोहली (RCB) 143 66 70 3 0 4 46.15
गौतम गंभीर (DC/KKR) 129 71 57 1 0 0 55.03
श्रेयस अय्यर (DC/KKR/PBKS) 100* 54 40 2 0 3 54
डेविड वॉर्नर (DC/SRH) 83 40 41 2 0 0 48.19
एडम गिलक्रिस्ट (DCH/KXIP) 74 35 39 0 0 0 47.29
ऋषभ पंत (DC/LSG) 69 33 34 2 0 0 47.82
हार्दिक पंड्या (GT/MI) 68 37 31 0 0 0 54.41
संजू सैमसन (RR) 67 33 32 1 0 1 49.25

पंजाब के लिए जीत जरूरी

में पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हो रहा है। इस मैच में पंजाब के लिए करो या मरो जैसी जंग होने वाली है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने लगातार पांचों मैच गंवाए हैं। अगर टीम एक मैच और हारी तो प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो सकती हैं। पंजाब ने अभी तक 12 मैचों में 6 मैच जीते हैं और 5 मैच गंवाए हैं। पिछले लगातार पांच मैच पंजाब किंग्स की टीम हारी है।

पंजाब के खिलाफ मैच से पहले अचानक बदला RCB का कप्तान, रजत पाटीदार नहीं पहुंचे धर्मशाला

आईपीएल 2026 के 61वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना आरसीबी से होना है। मैच से ठीक पहले आरसीबी के कप्तान बदलने की जानकारी सामने आई है।

Leave a Reply