BusinessViral

शराब पीना अब पड़ेगा महंगा, इस राज्य में बदली एक्साइज पॉलिसी

कर्नाटक सरकार ने शराब पर नया Alcohol-in-Beverage (AIB) आधारित एक्साइज ड्यूटी सिस्टम लागू कर दिया है. इसके बाद राज्यभर में शराब की कीमतों में बदलाव कर दिया गया है. नई दरें बेंगलुरु समेत सभी शहरों और जिलों में लागू हो गई हैं. सरकार के इस फैसले के बाद कई लोकप्रिय शराब ब्रांड्स की MRP बढ़ गई है.

शराब पीना अब पड़ेगा महंगा, इस राज्य में बदली एक्साइज पॉलिसी
शराब पीना अब पड़ेगा महंगा, इस राज्य में बदली एक्साइज पॉलिसी

राज्य के एक्साइज विभाग ने व्हिस्की, रम, वोडका, जिन और ब्रांडी की अलग-अलग कैटेगरी में नई कीमतें तय की हैं. नई दरें 90ML, 180ML और 750ML पैक पर लागू होंगी.

लोकप्रिय ब्रांड्स पर पड़ा असर

नई कीमतों का असर रॉयल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड, ओल्ड मंक, मैकडॉवेल्स नंबर 1, सिग्नेचर, DSP ब्लैक, स्मरनॉफ़, मैजिक मोमेंट्स और ऑफिसर्स चॉइस जैसी लोकप्रिय ब्रांड्स पर पड़ा है.

सरकार ने शराब को अलग-अलग प्राइस स्लैब में बांटा है. इसमें बजट रेंज से लेकर प्रीमियम कैटेगरी तक की शराब शामिल है. कुछ ब्रांड्स में मामूली बढ़ोतरी हुई है, जबकि कई प्रीमियम ब्रांड्स के दाम पहले से काफी ज्यादा हो गए हैं.

Khabar Monkey

किस स्लैब में कौन सी शराब?

सरकार ने शराब की कीमतों को सात स्लैब में बांटा है.

स्लैब-1 और स्लैब-2: बजट कैटेगरी

इन कैटेगरी में लेगेसी स्पेशल, कार्निवल रम, बैंगलोर व्हिस्की और अमृत XXX क्लासिक रम जैसी ब्रांड्स शामिल हैं. इनकी कीमतें 370 रुपये से 485 रुपये तक रखी गई हैं.

स्लैब-3 और स्लैब-4: मिड रेंज ब्रांड्स

इसमें ओल्ड टैवर्न व्हिस्की, बैगपाइपर XXX रम, 8PM ब्लू, मैकडॉवेल्स No.1 सेलिब्रेशन रम और Honey Bee Brandy जैसे ब्रांड शामिल हैं. इनकी कीमतें करीब 560 रुपये से 650 रुपये तक पहुंच गई हैं.

स्लैब-5 और स्लैब-6: प्रीमियम रेंज

ऑफिसर्स चॉइस गोल्ड, ओल्ड मंक, DSP ब्लैक, इम्पीरियल ब्लू और मैकडॉवेल्स रिज़र्व जैसे ब्रांड्स की कीमतों में भी बदलाव हुआ है. कई ब्रांड्स की 750ML बोतल अब 850 रुपये से 900 रुपये तक पहुंच गई है.

स्लैब-7: सबसे महंगी कैटेगरी

इसमें रॉयल स्टैग, ब्लेंडर प्राइड, सिग्नेचर, स्मिरनॉफ और मैजिक मोमेंट्स जैसी बड़ी ब्रांड्स शामिल हैं. Royal Stag की 750ML बोतल की कीमत 1,145 रुपये तय की गई है, जबकि Blenders Pride और Signature की कीमत 1,330 रुपये तक पहुंच गई है.

सरकार को बढ़ेगा राजस्व

माना जा रहा है कि नए एक्साइज सिस्टम से कर्नाटक सरकार को राजस्व बढ़ाने में मदद मिलेगी. राज्य सरकार पहले भी शराब पर टैक्स बढ़ाकर आय बढ़ाने की कोशिश करती रही है. हालांकि, शराब की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम ग्राहकों पर पड़ेगा. खासकर प्रीमियम ब्रांड खरीदने वाले लोगों को अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे.

ग्राहकों और कारोबारियों की नजर

नई कीमतों के बाद शराब कारोबारियों और ग्राहकों की नजर अब बाजार की प्रतिक्रिया पर है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में शराब की बिक्री के पैटर्न में बदलाव देखने को मिल सकता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply