शनिवार, 28 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
भरपेट भोजन के बावजूद शरीर में नहीं आ रही ताकत​ | कान्ये वेस्ट का नया म्यूजिक धमाका! ‘आउट ऑफ माय माइंड’ रिलीज​ | FTA का पूरा फायदा उठाएं निर्यातक, वैश्विक बाजार में बढ़ाएं भारतीय उत्पादों की पहुंच​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

शुगर स्पाइक रोकने के लिए ऑलिव ऑयल का शॉट? सोशल मीडिया के वायरल ट्रेंड का सच जान लीजिए​

सोशल मीडिया पर आजकल हेल्थ का नया ट्रेंड वायरल है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि खाना खाने से 15 मिनट पहले एक चम्मच ऑलिव ऑयल यानी जैतून का तेल पी लेने से खाने के बाद ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ती. कुछ लोग इसे वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल करने का ईजी सॉल्यूशन […]

सोशल मीडिया पर आजकल हेल्थ का नया ट्रेंड वायरल है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि खाना खाने से 15 मिनट पहले एक चम्मच ऑलिव ऑयल यानी जैतून का तेल पी लेने से खाने के बाद ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ती. कुछ लोग इसे वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल करने का ईजी सॉल्यूशन बता रहे हैं, लेकिन सवाल ये है कि क्या वाकई एक चम्मच ऑलिव ऑयल पीना शुगर कंट्रोल करने का नुस्खा है? एक नई रिसर्च में इसका एक पहलू जरूर सामने आया है, लेकिन इसे डायबिटीज का इलाज मानना जल्दबाजी होगी.

मेडिकल जर्नल ‘डायबिटीज’ में अक्टूबर 2026 में छपी स्टडी में साइंटिस्ट ने चूहों पर ऑलिव ऑयल का असर देखा. चूहों को ग्लूकोज देने से 15 मिनट पहले ऑलिव ऑयल दिया गया. रिसर्चर ने देखा कि शुरुआती 15 से 30 मिनट में ब्लड शुगर लेवल कम्पैरिटिवली कम रहा. इसकी एक वजह पेट से भोजन के आगे बढ़ने के प्रोसेस यानी गैस्ट्रिक एम्प्टींग का स्लो होना थी. फैट की वजह से खाना पेट से छोटी आंत तक धीरे पहुंचता है और ग्लूकोज एब्जॉर्प्शन कुछ देर से होता है.

क्या डेली एक चम्मच ऑलिव ऑयल से कंट्रोल हो जाएगी डायबिटीज?

सीनियर फिजिशियन डॉ. आशीष जायसवाल कहते हैं कि ऑलिव ऑयल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं. फैट लेने से गैस्ट्रिक एम्प्टींग धीमी हो सकती है और ब्लड शुगर का पीक देर से आ सकता है. ये इम्पैक्ट कुछ हार्मोनल प्रोसेस के कारण भी होता है जो ग्लूकोज को कंट्रोल करते हैं. हालांकि चूहों पर एक्सपेरिमेंट से ये नहीं कहा जा सकता कि इंसान भी डेली एक चम्मच तेल पी ले तो डायबिटीज कंट्रोल हो जाएगी.

फरवरी 2026 में ‘न्यूट्रिशन रिव्यूज’ में छपे 51 रैंडमाइज्ड कंट्रोल्ड ट्रायल्स के मेटाएनालिसिस में 4,334 लोगों का डेटा एनासिसिस किया गया. इसमें ऑलिव ऑयल कंज्यूम करने सेब्लड ग्लूकोज, इंसुलिन या एचबीए1सी में कुल मिलाकर कोई स्टैटिस्टिकली कोई अहम सुधार नहीं मिला यानी ऑलिव ऑयल को शुगर कंट्रोल की मैजिकल रैमेडी बताने के लिए फिलहाल पर्याप्त साइंटिफिक बेस नहीं है.

भारतीय थाली में ऊपर से तेल पीना कितना सही?

ऑलिव ऑयल हेल्दी फैट का गुड सोर्स माना जाता है. इसका मतलब यह नहीं कि इसे जरूरत से ज्यादा लिया जाए. एक बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल में करीब 120 कैलोरी और 13.5 ग्राम फैट होता है. अगर कोई व्यक्ति दिन में तीन बार खाने से पहले इसे पीता है, तो डेली करीब 360 कैलोरी एक्सट्रा हो सकती है.

डॉ. आशीष जायसवाल कहते हैं कि भारतीय खाने में पहले से ही तेल और घी का इस्तेमाल होता है. दाल के तड़के से लेकर सब्जी और पराठे तक में फैट शामिल रहता है. ऐसे में ऊपर से ऑलिव ऑयल पीना फायदे के बजाय कैलोरी की मात्रा बढ़ा सकता है. अगर ऑलिव ऑयल इस्तेमाल करना है तो इसे मौजूदा तेल या घी की जगह शामिल करना बेहतर है. इससे कुल फैट बढ़ाए बिना बेहतर क्वालिटी वाला फैट शामिल किया जा सकता है.

‘जामा इंटरनल मेडिसिन’ में छपी एक स्टडी में 2.21 लाख से अधिक लोगों के खानपान और हेल्थ रिलेटेड डेटा को एनालिसिस किया गया. इसमें मक्खन की जगह प्लांटबेस्ड ऑयल, जिनमें ऑलिव ऑयल भी शामिल था, लेने से अनटाइमली डेथ का रिस्क कम पाया गया, लेकिन स्टडी अलग से ऑयल पीने पर नहीं, मक्खन की जगह दूसरे तेल इस्तेमाल करने पर थी.

तेल पीने के बजाय थाली में करें ये बदलाव

डॉ. जायसवाल सलाह देते हैं कि ऑलिव ऑयल सलाद, खीरा, टमाटर, प्याज या स्प्राउट्स में थोड़ी मात्रा में मिलाया जा सकता है. सब्जी बनाने, दाल में तड़का लगाने या पराठा तैयार करने में भी दूसरे तेल या घी की जगह इसका इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन लिमिट में शुगर स्पाइक कंट्रोल के लिए खाने में फाइबर और प्रोटीन बैलेंस जरूरी है. खीरा, टमाटर, मूली, गाजर और हरी सब्जियों का सलाद शामिल करें. दाल, चना, दही, पनीर या अंडे जैसे प्रोटीन सोर्स भी थाली का हिस्सा बनाएं. फाइबर और प्रोटीन डाइजेशन और ग्लूकोज एब्जॉर्वेशन स्पीड पर असर डाल सकते हैं. खाने के बाद थोड़ी देर टहलना भी ब्लड शुगर कंट्रोल में हेल्प करता है.

इसलिए वायरल ट्रेड पर ना जाएं, ये समझें कि ऑलिव ऑयल हेल्दी डायट का हिस्सा हो सकता है, लेकिन ये शुगर कंट्रोल की दवा या वेटलॉस का शॉर्टकट ना समझें. डायबिटीज के मरीज अपनी दवाएं या इंसुलिन बंद करके इस वायरल ट्रेंड को न अपनाएं. डॉक्टर की सलाह के मुताबिक शुगर मैनेजमेंट जारी रखें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY