बुधवार, 16 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
पिता के नाम की एक गलती, 6 साल का इंतजार… अब जारी हुआ बिकरू कांड वाले विकास दुबे का डेथ सर्टिफिकेट​ | Rishabh Pant को मिली Rest of India की कप्तानी, J&K के खिलाफ श्रीनगर में Irani Cup मैच​ | UP: किसानों को ऋण, खेत, सड़क, स्कूल, वर्दी और महिला सुरक्षा…जानें यूपी में विकास का क्या है रोडमैप?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह और हार्दिक समेत इन खिलाड़ियों की हुई छुट्टी​

भारतीय टीम अभी अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आने वाली है, जहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जानी है. बीसीसीआई की अगुवाई में टीम इंडिया ने वनडे और टी20 टीम का ऐलान किया है. वेस्टइंडीज की […]

भारतीय टीम अभी अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आने वाली है, जहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जानी है. बीसीसीआई की अगुवाई में टीम इंडिया ने वनडे और टी20 टीम का ऐलान किया है.

वेस्टइंडीज की टीम सितंबरअक्टूबर 2026 में भारत का दौरा करेगी, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज के अलावा 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. आइए जानते हैं वनडे सीरीज के लिए किन खिलाड़ियों को टीम इंडिया में शामिल किया गया है.

शुभमन गिल की कप्तानी में रोहित और विराट को मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शुभमन गिल को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है, वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने अपनी जगह बनाए रखी है. इसके साथ ही एक बार फिर ऋषभ पंत को नजरअंदाज किया गया है, जबकि जसप्रीत बुमराह एशियन गेम्स 2026 की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नही होंगे.

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में युवा गेंदबाजी टीम नजर आने वाली है.  बतौर तेज गेंदबाज सिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज और आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है, जबकि बतौर स्पिनर टीम में रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव शामिल हैं.

वहीं वनडे टीम में यशस्वी जायसवाल अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे हैं, जबकि बतौर आलराउंडर टीम में नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी को जगह दिया गया है. इसके साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ की भी वापसी हुई है, जबकि बतौर विकेटकीपर टीम में केएल राहुल के अलावा ध्रुव जुरेल टीम इंडिया का हिस्सा हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए Team India

शुभमन गिल , रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल , ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY