रविवार, 13 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
UP IAS Transfer: यूपी में 14 IAS अफसरों का ट्रांसफर, कई CDO और सचिव स्तर के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी​ | 183 रन बनाकर भी हार रही थी टीम इंडिया, तभी कोच अमोल मजुमदार की इस रणनीति से 8वीं बार ट्रॉफी जीतने में सफल रहा भारत​ | Bigg Boss 20: काजी तौकीर के सपोर्ट में उतरीं हिना खान, बोलीं- ध्यान खींचने के लिए लड़ाई-झगड़े की जरूरत नहीं​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पहले दबाया पिता का गला, फिर जिंदा होने के शक में शरीर पर ब्लेड से किए वार… यूपी में शराब के नशे में बेटा बना हैवान!​

Hamirpur Son Kills Father: यूपी के हमीरपुर जिले में शराब के नशे में छोटे बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोप है कि बेटे ने पहले अपनी भाभी को गालीगलौज करते हुए कमरे में बंद किया. इसके बाद चारपाई पर लेटे पिता के सीने पर चढ़कर उनका गला दबा दिया. […]

Hamirpur Son Kills Father: यूपी के हमीरपुर जिले में शराब के नशे में छोटे बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोप है कि बेटे ने पहले अपनी भाभी को गालीगलौज करते हुए कमरे में बंद किया. इसके बाद चारपाई पर लेटे पिता के सीने पर चढ़कर उनका गला दबा दिया. पिता की मौत होने के बाद भी आरोपी को जब उनके जिंदा होने का शक हुआ तो उसने ब्लेड से उनके गले और सीने समेत शरीर पर कई वार कर दिए.

इससे खून से लथपथ पिता की मौके पर ही मौत हो गई. यह सनसनीखेज वारदात मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहुनी गांव में दो दिन पहले हुई. घटना के समय आरोपी नरेश शराब के नशे में था और अपनी भाभी राधा से विवाद कर रहा था, जिसका पिता ठाकुरदास ने बेटे को डांटते हुए विरोध किया. इसी बात से नाराज होकर नरेश ने पहले उनके साथ गालीगलौज की और फिर ईंट से हमला कर गला दबाकर उनकी जान ले ली.

ससुर को खून से लथपथ देख बहू की निकली चीख

इसके बाद ब्लेड से कई वार कर दिए और सुबह खुद ही फोन से पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. यही नहीं आरोपी ने अज्ञात लोगों पर हत्या करने का मुकदमा दर्ज करवा दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शिकायतकर्ता बेटा ही उनके राडार में आ गया. घटना के बाद आरोपी ने कमरे में बंद अपनी भाभी को बाहर निकाला. ससुर को खून से लथपथ देखकर राधा चीख पड़ी.

खुलासा होने के बाद भाभी ने आरोप लगाया कि नरेश ने उसे धमकी देते हुए कहा कि अगर किसी को घटना की जानकारी दी तो वह सबको जान से मार देगा. रात करीब 12 बजे के बाद राधा ने चित्रकूट गए अपने पति इंदल और सास कुसमा रानी को घटना की सूचना दी थी, जिसके बाद सुबह लौटे बड़े बेटे इंदल ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ पिता की हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था.

कड़ाई से पूछताछ करने पर टूटा कातिल बेटा

पुलिस को पूरा मामला शुरू से ही संदिग्ध लग रहा था. पुलिस ने सबसे पहले बेटे नरेश को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो वो टूट गया. मुस्करा थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, पुलिस पूछताछ में आरोपी नरेश ने पिता की हत्या करने की बात कबूल कर ली.

पुलिस ने उसे घटना में प्रयुक्त सामान के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पिता की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY