शनिवार, 12 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
पहले करोड़ों के नकली नोट, अब मिली 1.20 लाख के सिक्कों की खेप; PNB चेस्ट कांड से तो नहीं जुड़ा मामला?​ | टाटा संस की लिस्टिंग होना तय! RBI ने खारिज की सरेंडर अर्जी, समझें देश के सबसे बड़े कॉर्पोरेट ग्रुप पर असर​ | अलसी से सब्जा तक…सीड्स खाने का जान लें सही तरीका, फायदा होगा ज्यादा!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

इटावा में तेज रफ्तार डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत, एक दुकानदार की मौत… तीन घायल​

Etawah News: उत्तर प्रदेश में इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र के जैनपुर चौबिया में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार दो डंपरों की आमनेसामने जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसा. हादसे में दुकान पर बैठे करीब 60 वर्षीय दुकानदार राममिलन […]

Etawah News: उत्तर प्रदेश में इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र के जैनपुर चौबिया में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार दो डंपरों की आमनेसामने जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसा. हादसे में दुकान पर बैठे करीब 60 वर्षीय दुकानदार राममिलन यादव की डंपर के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई. वहीं डंपर चालक, परिचालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

बताया जा रहा है कि एक डंपर गिट्टी लादकर इटावा से मैनपुरी की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा खाली डंपर मैनपुरी से इटावा की तरफ आ रहा था. जैनपुर चौबिया के पास दोनों वाहनों की आमनेसामने भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद एक डंपर बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसा. उस समय राममिलन यादव दुकान पर बैठे हुए थे और डंपर की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे में दो लोगों की मौत

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीखपुकार और अफरातफरी मच गई. डंपर में फंसे घायलों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया. हादसे में डंपर चालक और परिचालक के अलावा दुकान पर सामान खरीदने आया एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद एक डंपर चालक के मौके से फरार होने की बात सामने आ रही है.

दुकान पर बैठा शख्स गंभीर घायल

सूचना मिलते ही चौबिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. डंपर खोखे के ऊपर फंस गया था, जिसे हटाने के लिए जेसीबी और क्रेन की मदद ली गई. करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद डंपर को हटाया जा सका. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी.

पुलिस ने मृतक राममिलन यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए. पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी है. साथ ही दोनों वाहनों की भिड़ंत के कारणों की भी जांच की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY