मंगलवार, 8 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
UP Tahsildar Suspend: लंबित मामलों के निराकरण में लापरवाही पर 5 तहसीलदार निलंबित, योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 13 तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस​ | NSE IPO को लेकर आई सबसे बड़ी खबर: 18 सितंबर को खुल सकता है सब्सक्रिप्शन, 25 सितंबर को होगी लिस्टिंग​ | Naman Dhir का T20 में तूफान! KL Rahul का रिकॉर्ड तोड़ बने नंबर 1 भारतीय बल्लेबाज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

AIM Congress-2026: MP में स्कूल खोलेगी जेम्स कंपनी, AI, कोडिंग में फ्यूचर रेडी प्रोग्राम तैयार करेंगे​

AIM Congress 2026: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुबई में आयोजित एआईएम कांग्रेस2026 के तीसरे दिन जेम्स एजुकेशन कंपनी के चेयरमैनफाउंडर सनी वर्की से मुलाकात की।  सीएम मोहन यादव ने वर्की को मध्यप्रदेश की एजुकेशन पॉलिसी के बारे में बताया। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं से भी अवगत […]

AIM Congress 2026: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुबई में आयोजित एआईएम कांग्रेस2026 के तीसरे दिन जेम्स एजुकेशन कंपनी के चेयरमैनफाउंडर सनी वर्की से मुलाकात की। 

सीएम मोहन यादव ने वर्की को मध्यप्रदेश की एजुकेशन पॉलिसी के बारे में बताया। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं से भी अवगत कराया। सीएम मोहन यादव ने वर्की को बताया कि नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों का रुझान स्कूलों की तरफ बढ़ गया है। प्रदेश में शिक्षा को लेकर कई तरह के नवाचार किए जा रहे हैं। बैठक में सांदीपनि स्कूलों पर भी चर्चा हुई। सीएम डॉ. यादव ने वर्की को अगले साल होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर समिट 2027 के लिए आमंत्रित किया।

इंदौर Indore और भोपाल Bhopal से होगी शुरुआत

जेम्स एजुकेशन कंपनी शिक्षा, के12 स्कूल एजुकेशन, एजुकेशनल मैनेजमेंट और एडटेक सेक्टर में काम करती है। बैठक में तय किया गया कि जेम्स एजुकेशन कंपनी मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों और विकासशील शहरों में इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के K12 स्कूल कैंपस स्थापित करेगी। कंपनी ने इंदौर भोपाल में स्कूल खोलने में रुचि दिखाई है। 

इंटरनेशनल करिकुलम लागू करेंगे

इन स्कूलों में विद्यार्थियों में कौशल विकसित करने के लिए स्किल्स की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। कंपनी स्थानीय जरूरतों और भविष्य की लर्निंग जरूरतों के अनुसार नेशनल और इंटरनेशनल करिकुलम को लागू करेगी। कंपनी संस्थागत गुणवत्ता मजबूत करने के लिए टीचर ट्रेनिंग और स्कूल लीडरशिप डेवलपमेंट करेगी। कंपनी टेक्नोलॉजीसक्षम क्लासरूम और एसटीईएम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस , कोडिंग और एंटरप्रेन्योरशिप में फ्यूचररेडी प्रोग्राम तैयार करेगी। 

ऐसे काम करती है एजुकेशन कंपनी

कंपनी के चेयरमैन सनी वर्की ने सीएम मोहन यादव को बताया कि उनकी कंपनी दुनिया के सबसे बड़े निजी के12 एजुकेशन प्रोवाइडर्स में से एक है। कंपनी कई देशों में अलगअलग करिकुलम वाले स्कूलों का नेटवर्क संचालित करती है। कंपनी का फोकस क्वालिटी एजुकेशन, टीचर डेवलपमेंट और एजुकेशनल इनोवेशन पर है। 

कंपनी का इन देशों में फैला नेटवर्क

कंपनी के चेयरमैन वर्की ने बताया कि उनकी कंपनी की स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी। कंपनी मिडिल ईस्ट , एशिया , यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में काम कर रही है। इसका मुख्यालय दुबई में है। बैठक के दौरान सीएम डॉ. यादव ने वर्की से कहा कि वे जीआईएस2027 में जरूर भाग लें। इससे दोनों के संबंध और मधुर होंगे और आपसी सहयोग भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY