रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में टीवी अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी अपने गेम प्लान और खास अंदाज को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि, शो के अंदर टीवी अभिनेता करण पटेल के साथ उनकी अनबन चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में करण पटेल ने प्रियंका पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह शो खत्म होने के बाद बिल्कुल अकेली रह जाएंगी और उनका कोई दोस्त नहीं बचेगा। अब करण के इसी तीखे बयान का ‘बिग बॉस 16’ फेम अर्चना गौतम ने खुलकर समर्थन किया है और प्रियंका पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें ‘मतलबी’ और ‘असली नागिन’ करार दिया है।

अर्चना ने उड़ाया प्रियंका का मजाक
अर्चना गौतम ने सोशल मीडिया पर वीडियोज की एक सीरीज शेयर करते हुए प्रियंका चाहर चौधरी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। करण पटेल के बयान का समर्थन करते हुए अर्चना ने कहा, “मैंने ‘राइज एंड फॉल’ की एक रील देखी। मैं पूरा शो तो नहीं देख रही हूं, लेकिन करण पटेल ने जो कहा कि वह ट्रॉफी लेकर भी अकेली रह जाएगी और उसका कोई दोस्त नहीं बचेगा, यह सौ फीसदी सच है। करण भाई ने बिल्कुल सही बात बोली है। इसका हमेशा से यही रवैया रहा है।”
अर्चना ने ‘बिग बॉस’ के दिनों को याद करते हुए आगे कहा, “जब शो में इससे कोई बात नहीं कर रहा था, तब सलमान सर ने इसे जमकर फटकार लगाई थी और कहा था कि मैं तेरे जैसी लड़कियों से बात तक नहीं करता। बाद में पता नहीं सलमान सर को क्या समझाया गया कि उन्हें इसकी तारीफ करनी पड़ी।”
#SalmanKhan once exposed #PriyankaChaharChoudhary: “I wouldn’t even talk to a girl like Pcc” Later, #ArchanaGautam claimed that the makers pressured Salman to praise Priyanka due to pressure from above. 🔥 Looks like Archana didn’t hold back! #RiseAndFallS2 #RiseAndFall https://t.co/nWtByn8B6x
— DEV🇮🇳 November 3, 2026
‘बिग बॉस’ के मेकर्स पर लगाए इस्तेमाल करने के आरोप
अर्चना ने दावा किया कि ‘बिग बॉस’ के दौरान उनका इस्तेमाल प्रियंका के गेम को सुधारने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा, “मुझे कन्फेशन रूम में बुलाकर प्रियंका से बात करने और उसे संभालने के लिए कहा जाता था। बाहर आकर मुझे समझ आया कि उस वक्त प्रियंका का गेम पूरी तरह डाउन था और मेरी वजह से उसका गेम सुधरा। उस लड़की जैसी मतलबी इंसान कोई नहीं हो सकती। वह अपने दोस्तों तक को खा गई। वह अंत में अकेली ही रहेगी।”
प्रियंका को दिया ‘नागिन’ का टैग
सच्ची दोस्ती का जिक्र करते हुए अर्चना ने शिव ठाकरे का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि शो के दौरान वह और शिव भले ही एकदूसरे के विरोधी थे, लेकिन शो खत्म होने के बाद दोनों के बीच एक मजबूत और सच्ची दोस्ती बनी।
प्रियंका पर सीधा हमला बोलते हुए अर्चना ने आखिर में कहा, “जो बात मैं कहना चाहती थी, वह करण भाई ने कह दी। यह बंदी असली नागिन है। नागिन तो दूसरों को डसती है, लेकिन यह तो अपनों को ही डस लेती है। ऐसे लोगों से हमेशा दूर ही रहना चाहिए।”