: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समान नागरिक संहिता का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज 30 अक्टूबर शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि अगर 2027 के विधानसभा चुनाव में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। शाह ने कहा कि देश के कई राज्यों में UCC पहले ही लागू हो चुका है और अब इसे यूपी में भी लागू किया जाएगा। उनका यह बयान चुनाव से पहले भाजपा के प्रमुख राजनीतिक वादों में शामिल हो गया है।

सत्ता में लौटे तो UCC लागू करेंगे: अमित शाह
Amit Shah का Akhilesh Yadav पर तीखा हमला, UCC पर बड़ा ऐलान!
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोलते हुए बड़ा दावा किया है। अमित शाह ने कहा कि समाजवादी पार्टी साल 2056 तक उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर रहेगी। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज… pic.twitter.com/cyIEA4xixv
— Bansal News Official October 30, 2026
लखनऊ में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अमित शाह ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के सामने को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि इस बार जब भाजपा की सरकार बनेगी, तब उत्तर प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी।अमित शाह ने कहा, “इस बार जब सरकार सत्ता में आएगी, तो उत्तर प्रदेश में UCC लागू किया जाएगा। कई राज्यों में पहले ही लागू हो चुका है। अगर आप उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाते हैं, तो हम यहां भी UCC लागू करेंगे।” शाह के इस बयान को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के चुनावी एजेंडे के अहम हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है।
क्या है UCC, जिसे लागू करने का भाजपा ने किया वादा?
समान नागरिक संहिता यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड का मतलब है कि देश के सभी नागरिकों के लिए विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और गोद लेने जैसे व्यक्तिगत मामलों में एक समान कानूनी व्यवस्था हो। फिलहाल इन मामलों में अलगअलग समुदायों के लिए अलगअलग व्यक्तिगत कानून लागू हैं। भाजपा लंबे समय से समान नागरिक संहिता की पक्षधर रही है। पार्टी का कहना है कि इससे सभी नागरिकों के लिए समान कानूनी व्यवस्था सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
चुनावी तैयारी के बीच हुई भाजपा की बड़ी बैठक
दरअसल, उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपनी संगठनात्मक और चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का मकसद आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों की रूपरेखा तय करना है।
विपक्ष पर भी साधा निशाना
बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी आगामी चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं को संबोधित किया। उन्होंने चुनावी मुकाबले को विकास बनाम विनाश और राष्ट्रवाद बनाम जातिवाद की लड़ाई बताया। साथ ही कार्यकर्ताओं से विपक्ष के आरोपों का जवाब तथ्यों के साथ देने और रक्षात्मक रुख अपनाने से बचने की अपील की। अमित शाह का UCC को लेकर यह ऐलान ऐसे समय आया है, जब भाजपा उत्तर प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। हालांकि, फिलहाल यह चुनावी वादा है और राज्य में UCC लागू करने के लिए आगे विधायी और प्रशासनिक प्रक्रिया की जरूरत होगी।
ये भी पढ़ें: