शनिवार, 5 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Indian Cricket के वो महागुरु जिन्होंने क्रिकेटर नही देश के लिए हीरे तरासे​ | सहारनपुर में मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से बवाल, ओवैसी ने कहा- इसका खामियाजा भुगतान होगा, अखिलेश ने भी उठाए सवाल​ | Cheteshwar Pujara ने चुनी टीम इंडिया की अपनी ऑल-टाइम XI, रोहित, धोनी और रहाणे को किया बाहर, हार्दिक…..​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लगातार 2 IPL ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार ने चुनी अपनी आल टाइम प्लेइंग 11, रोहित को बाहर कर इन्हें बनाया कप्तान​

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने अपनी ऑलटाइम IPL प्लेइंग11 का चुनाव किया है। उनकी इस टीम में कई बड़े और दिग्गज खिलाड़ियों को जगह मिली है, लेकिन पांच बार IPL खिताब जीत चुके रोहित शर्मा का नाम नहीं है। पाटीदार की पसंद सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस के बीच इस टीम […]

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने अपनी ऑलटाइम IPL प्लेइंग11 का चुनाव किया है। उनकी इस टीम में कई बड़े और दिग्गज खिलाड़ियों को जगह मिली है, लेकिन पांच बार IPL खिताब जीत चुके रोहित शर्मा का नाम नहीं है। पाटीदार की पसंद सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस के बीच इस टीम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

पाटीदार ने अपनी टीम में RCB से जुड़े कई बड़े नामों को शामिल किया है। खास बात यह है कि उन्होंने खुद को इस ऑलटाइम टीम का हिस्सा नहीं बनाया। उनकी टीम में विराट कोहली , क्रिस गेल , एबी डिविलियर्स और युजवेंद्र चहल जैसे RCB के दिग्गज शामिल हैं।

ओपनिंग में गेल और विराट की जोड़ी

रजत पाटीदार ने अपनी IPL AllTime XI में ओपनिंग की जिम्मेदारी क्रिस गेल और विराट कोहली को दी है। दोनों ही खिलाड़ियों का IPL में शानदार रिकॉर्ड रहा है। गेल ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से कई मुकाबलों का रुख बदला, जबकि विराट कोहली IPL इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं।

नंबर3 पर सूर्यकुमार यादव को चुना गया है। इसके बाद सुरेश रैना और एबी डिविलियर्स को जगह मिली है। रैना लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के अहम खिलाड़ी रहे, वहीं डिविलियर्स अपनी 360 डिग्री बल्लेबाजी के लिए मशहूर रहे हैं।

हार्दिक और धोनी भी टीम में शामिल

ऑलराउंडर के तौर पर पाटीदार ने हार्दिक पांड्या को चुना है। इसके बाद विकेटकीपर और फिनिशर की भूमिका के लिए एमएस धोनी को नंबर7 पर रखा गया है। धोनी का IPL में शानदार कप्तानी रिकॉर्ड रहा है और उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाया है।

गेंदबाजी विभाग में डेल स्टेन , जसप्रीत बुमराह , युजवेंद्र चहल और सुनील नरेन को जगह मिली है। यानी पाटीदार ने तेज गेंदबाजी में स्टेन और बुमराह तथा स्पिन विभाग में चहल और नरेन पर भरोसा जताया है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY