Sunday, May 31, 2026
Viral

लखनऊ: ससुर ने की दरिंदगी, विरोध पर ‘जहर’ खिलाया, पति ने की फायरिंग… महिला दरोगा ने ससुराल में क्या-क्या सहा?

लखनऊ: ससुर ने की दरिंदगी, विरोध पर ‘जहर’ खिलाया, पति ने की फायरिंग… महिला दरोगा ने ससुराल में क्या-क्या सहा?

Lucknow woman sub inspector rape case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक महिला दरोगा ने अपने ससुर पर रेप का आरोप लगाया है. साथ ही पति सहित पूरे ससुराल पक्ष पर गंभीर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई करने में टालमटोल कर रही है. हालांकि, इस मामले में एसीपी ने कहा है कि पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

लखनऊ: ससुर ने की दरिंदगी, विरोध पर ‘जहर’ खिलाया, पति ने की फायरिंग… महिला दरोगा ने ससुराल में क्या-क्या सहा?
लखनऊ: ससुर ने की दरिंदगी, विरोध पर ‘जहर’ खिलाया, पति ने की फायरिंग… महिला दरोगा ने ससुराल में क्या-क्या सहा?

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उनकी शादी 14 फरवरी 2025 को शुभम सिंह से हुई थी. शादी के बाद से ही उन्हें जातिसूचक शब्द कहकर प्रताड़ित किया जाने लगा. महिला दरोगा के मुताबिक, कुछ समय बाद उनके ससुर का व्यवहार संदिग्ध लगने लगा. उन्होंने अश्लील बातें करनी शुरू कर दीं और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला. जब इसकी शिकायत पति से की गई तो ससुर ने लाइसेंसी हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और रेप किया.

पीड़ित दरोगा ने लगाए गंभीर आरोप

आरोप है कि पति ने भी इस पर कोई विरोध नहीं किया. वहीं, सास और ननद ने भी उल्टा पीड़िता पर ही आरोप लगाकर उसे चुप कराने की कोशिश की. पीड़िता ने बताया कि 19 जनवरी 2026 को पति ने जबरन संबंध बनाए. विरोध करने पर चूहा मारने वाला जहरीला पदार्थ जबरन खिला दिया गया और कमरे में बंद कर छोड़ दिया गया. किसी तरह उन्होंने अपने पिता को फोन किया, जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल हजरतगंज में भर्ती कराया गया.

महिला दरोगा का आरोप है कि बाद में जब उनके पिता ससुराल पक्ष से बात करने पहुंचे तो उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई. विरोध करने पर पति ने लोहे की रॉड से हमला किया, जिसमें पिता घायल हो गए. इतना ही नहीं, पति ने रिवॉल्वर से जान से मारने की कोशिश भी की. किसी तरह दोनों वहां से भागकर अपनी जान बचा सके.

Khabar Monkey

पति ने भी ढाहे जुल्मो सितम

पीड़िता के अनुसार, 25 मई 2026 को पति ने उन पर फायरिंग की. जान बचाने के लिए वह कमरे के दूसरे दरवाजे से छत पर भागीं. इसके बाद पति अपने पूरे परिवार के साथ वहां से फरार हो गया. बाद में जब वह और उनके पिता बातचीत के लिए पहुंचे तो फिर से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई. इसके बाद उन्होंने पुलिस चौकी कल्याणपुर और डायल-112 पर सूचना दी.

महिला दरोगा ने स्थानीय पुलिस पर ससुराल पक्ष से मिलीभगत और लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पुलिस उनसे लगातार सबूत मांग रही है और कार्रवाई से बच रही है. वहीं, मामले की जानकारी मिलने पर काकोरी एसीपी शकील अहमद ने कहा कि तहरीर प्राप्त हो चुकी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जांच में तथ्य सामने आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply