दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बीते 20 मई को मां और बेटे की हत्या मामले के आरोपी का हाफ एनकाउंटर हुआ है। उसकी साउथ ईस्ट जिले की एंटी नारकोटिक्स टीम के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें वह घायल हो गया। जख्मी होने के बाद आरोपी सरेंडर करने के लिए मजबूर हो गया।
Khabar Monkey

मुठभेड़ के बाद आरोपी सौरभ गिरफ्तार
बता दें कि आरोपी ने एंटी नारकोटिक्स टीम पर 4 फायर किए थे लेकिन जवाबी कार्रवाई में उसके पैर पर गोली लग गई। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया।
पार्क में बैठा नशा कर रहा था आरोपी
जान लें कि आरोपी सौरभ, घाटी पार्क इलाके में बैठकर नशा कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को सरेंडर करने के लिए घेराबंदी की, लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दीं। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आरोपी बदमाश के पैर में गोली मारी।





