HealthViral

घर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर सोया मंचूरियन, स्वाद ऐसा कि बाजार वाला भी लगेगा फीका

घर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर सोया मंचूरियन, स्वाद ऐसा कि बाजार वाला भी लगेगा फीका

How to Make Soya Manchurian: रोजाना सब्जी, दाल-चावल और रोटी खाकर बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी बोर हो जाते हैं। ऐसे में हर कोई कुछ न कुछ नया और चटपटा खाने की डिमांड करते हैं। इसके लिए स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखते हुए घर पर सोया मंचूरियन रेसिपी ट्राई की जा सकती है। क्योंकि आजकल हर कोई स्ट्रीट फूड खाना पसंद करता है और अगर इसका स्वाद घर पर मिल जाए तो बात ही अलग होती है।

घर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर सोया मंचूरियन, स्वाद ऐसा कि बाजार वाला भी लगेगा फीका
घर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर सोया मंचूरियन, स्वाद ऐसा कि बाजार वाला भी लगेगा फीका

सोया मंचूरियन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर होता है। इसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसका चटपटा और मसालेदार स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आएगा। आप इसे स्टार्टर, स्नैक्स, डिनर के साथ साइड डिश के तौर पर सर्व कर सकते हैं।

सामग्री

सोया चंक्स- 1 कप
कॉर्न फ्लोर- 3 चम्मच
अदरक-लहसुन का पेस्ट
मैदा- 2 चम्मच
प्याज- 2 कटी हुई
हरी प्याज- 4 चम्मच
शिमला मिर्च- 1/4 कप कटी हुई
चिली सॉस- 1 चम्मच
टमाटर सॉस- 2 चम्मच
विनेगर- 1 चम्मच
तेल
नमक स्वादानुसार

Khabar Monkey

बनाने का तरीका

सबसे पहले एक बाउल में गर्म पानी रखें और जब यह उबलने लगे तो इसमें सोया चंक्स डाल दें। अब इसमें ऊपर से हल्का नमक डालें और कुछ देर पकने दें। इसके बाद सोया चंक्स को पानी से निकालकर निचोड़ दें। अब सोया चंक्स को मिक्सिंग बाउल में डालें। अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, कॉर्न फ्लोर, मैदा और एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च डालकर मिक्स कर लें।

एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और इसमें सोया चंक्स को डालकर कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें। अब मंचूरियन की ग्रेवी बनाने के लिए अलग कढ़ाई में थोड़ा तेल डालें। इसमें लहसुन, कटी प्याज और हरी मिर्च डालकर फ्राई करें। जब प्याज नरम हो जाए तो इसमें शिमला मिर्च डालें। इसके बाद चिली सॉस, विनेगर, टमाटर सॉस, पानी और थोड़ा सा नमक मिलाएं। अब एक कप में कॉर्न फ्लोर और पानी को मिक्स कर लें। इस मिश्रण को ग्रेवी में डालें।ध्यान रखें कि इसे डालने के बाद ग्रेवी गाढ़ी होने लगेगी तो चम्मच से चलाते रहें। अब इसमें सोया डालें और अच्छे से मिक्स करें।

जब यह पक जाए तो इसे सर्विंग प्लेट में निकाल लें। आखिर में गार्निश के लिए ऊपर से हरी प्याज डालें और गरमा-गरम सर्व करें। इसे आप शाम की चाय के साथ स्नैक्स या हल्की भूख लगने पर आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं।

Leave a Reply