बुधवार, 19 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Jr NTR के घर छाया मातम: अपने प्यारे कुत्ते ‘बघीरा’ के निधन पर हुए भावुक, लिखा दिल छू लेने वाला नोट- ‘आज़ादी से दौड़ो, मेरे छोटे दोस्त…’​ | Aston Martin Valen: एस्टन मार्टिन की सबसे पावरफुल सुपर कार, सिर्फ 150 यूनिट बनेंगी, कीमत 19.46 करोड़ रुपये​ | ‘कच्चा बादाम’ फेम Anjali Arora का बॉलीवुड डेब्यू! Mahakavya Shri Ramayan Katha में निभाएंगी माता सीता का किरदार, टीज़र और रिलीज़ डेट आउट!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

रेलवे का एक्शन. ट्रेनों से 8 हजार ऐसी पानी की बोतलें और आइसक्रीम जब्त, जिन्हें बेचने की नहीं थी इजाजत!​

अगर आप भी अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं और स्टेशन या ट्रेन के अंदर से पानी की बोतल या कुछ खाने का सामान खरीदते हैं, तो आपको थोड़ा सतर्क होने की जरूरत है. भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने हाल ही में पूरे देश में एक बड़ा अभियान चलाया है. इस अभियान के […]

अगर आप भी अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं और स्टेशन या ट्रेन के अंदर से पानी की बोतल या कुछ खाने का सामान खरीदते हैं, तो आपको थोड़ा सतर्क होने की जरूरत है. भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने हाल ही में पूरे देश में एक बड़ा अभियान चलाया है. इस अभियान के तहत बिना मंजूरी वाले पैक्ड पानी, खानेपीने की चीजों और अन्य उत्पादों की बिक्री पर कड़ी नजर रखी जा रही है. इसका सीधा असर आम यात्रियों की सेहत पर पड़ता है, क्योंकि बिना मानक वाले उत्पाद बीमारियों का कारण बन सकते हैं. इस समस्या को खत्म करने के लिए आईआरसीटीसी ने अपनी क्विक रिस्पांस टीमों को सक्रिय कर दिया है, जो रेलवे के वाणिज्यिक विभागों के साथ मिलकर लगातार औचक निरीक्षण कर रही हैं.

लखनऊ से लेकर चंडीगढ़ तक रेलवे का कड़ा पहरा

उत्तर रेलवे जोन में हाल ही में हुई छापेमारी के आंकड़े काफी बड़े हैं. आईआरसीटीसी ने चेकिंग के दौरान 8,349 ऐसी पानी की बोतलें जब्त की हैं, जिन्हें बेचने की अनुमति ही नहीं थी. 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच लखनऊ वाणिज्यिक विभाग के साथ मिलकर अधिकारियों ने इस क्षेत्र की 117 ट्रेनों की सघन जांच की. इस दौरान 5,241 बिना अप्रूवल वाली पानी की बोतलें पकड़ी गईं. इसके तुरंत बाद 10 अगस्त को चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय ने भी अंबाला, लुधियाना, अमृतसर, कटरा से लेकर जम्मू जैसे प्रमुख स्टेशनों पर मोर्चा संभाला. कुल 51 ट्रेनों में चेकिंग की गई, जहां से 3,108 अन्य अवैध पानी की बोतलें बरामद हुईं.

सिर्फ पानी नहीं आइसक्रीम पर भी हो रही है सख्त कार्रवाई

यह कार्रवाई केवल पानी की बोतलों तक सीमित नहीं है. अंबाला में 10 अगस्त को हुए दो औचक निरीक्षणों में अधिकारियों ने बिना मंजूरी वाली आइसक्रीम तथा फ्लेवर्ड मिल्क के 13 कार्टन जब्त किए. सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर भी इसी तरह की चेकिंग के दौरान अमानक आइसक्रीम, पेय पदार्थ तथा पैक्ड पानी बरामद किया गया. इन सभी उत्पादों को तुरंत जब्त कर लिया गया ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके. इस पूरी कवायद का मुख्य उद्देश्य यही है कि यात्रियों तक पहुंचने वाला हर खाद्य पदार्थ तय मानकों पर पूरी तरह खरा उतरे.

देश भर के स्टेशनों पर जारी रहेगा जांच का यह सिलसिला

यह अभियान सिर्फ उत्तर भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी इसका असर दिख रहा है. पश्चिम जोन के साबरमती स्टेशन पर दो ट्रेनों में अवैध तरीके से लोड किए जा रहे पैक्ड पानी तथा छाछ को चेकिंग के दौरान पकड़ा गया. इसी तरह 8 अगस्त को हावड़ा में भी एक औचक निरीक्षण कर अवैध खाद्य व पेय पदार्थों को जब्त कर नष्ट किया गया. पूर्वोत्तर राज्यों जैसे गुवाहाटी, कामाख्या, अगरतला, न्यू जलपाईगुड़ी से लेकर डिब्रूगढ़ में भी ट्रेनों तथा कैटरिंग यूनिट्स की सघन जांच की गई.

अधिकारियों ने साफसफाई, ज्यादा पैसे वसूलने, कर्मचारियों के दस्तावेज तथा कीट नियंत्रण जैसे तमाम पहलुओं की बारीकी से जांच की है.आईआरसीटीसी ने सभी कैटरिंग सेवा प्रदाताओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी सूरत में अनधिकृत सामान न बेचें. नियमों का उल्लंघन करने वाले वेंडर्स पर लाइसेंस की शर्तों के तहत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY