बुधवार, 19 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Jr NTR के घर छाया मातम: अपने प्यारे कुत्ते ‘बघीरा’ के निधन पर हुए भावुक, लिखा दिल छू लेने वाला नोट- ‘आज़ादी से दौड़ो, मेरे छोटे दोस्त…’​ | Aston Martin Valen: एस्टन मार्टिन की सबसे पावरफुल सुपर कार, सिर्फ 150 यूनिट बनेंगी, कीमत 19.46 करोड़ रुपये​ | ‘कच्चा बादाम’ फेम Anjali Arora का बॉलीवुड डेब्यू! Mahakavya Shri Ramayan Katha में निभाएंगी माता सीता का किरदार, टीज़र और रिलीज़ डेट आउट!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लखनऊ के बाद अब उन्नाव में Gen Alpha प्रोटेस्ट: स्कूल में अव्यवस्थाओं को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, डेढ़ किमी तक लगाया लंबा जाम, ADM की समझाइश के बाद हटे​

UP Unnao Gen G Alpha Student Protest News: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के बाद अब उन्नाव में जेन अल्फा प्रोटेस्ट पर उतर आए हैं।  जहां हसनगंज तहसील क्षेत्र की जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय के छात्रों बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर ने बुधवार सुबह प्रोटेस्ट किया। यहां के छात्रों का आरोप है कि स्कूल में अध्यापकों […]

UP Unnao Gen G Alpha Student Protest News: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के बाद अब उन्नाव में जेन अल्फा प्रोटेस्ट पर उतर आए हैं। 

जहां हसनगंज तहसील क्षेत्र की जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय के छात्रों बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर ने बुधवार सुबह प्रोटेस्ट किया। यहां के छात्रों का आरोप है कि स्कूल में अध्यापकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित हो रही है तो वहीं खराब खानपान व्यवस्था से उनकी सेहत भी प्रभावित हो रही है। 

 शिक्षा मंत्री को बुलाने की मांग 

इस प्रदर्शन में छात्रों ने शिक्षा मंत्री को बुलाने की मांग की। ADM व CDO ने पर पहुंच कर छात्रों की समस्याओं को जल्द समाप्त करने का आश्वासन दिया। 

उन्नाव में जेन अल्फा का प्रदर्शन शुरू हो गया है। पूरा मामला जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय की अवस्थाओं से जुड़ा है। जहां के छात्रों ने प्रदर्शन खाना पीने की व्यवस्था में कमी को लेकर प्रदर्शन किया। पूरा मामला न्योतनी नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित आवासीय विद्यालय का है। छात्रों का आरोप है कि स्कूल में अच्छा खाना न मिलने, पढ़ाई व्यवस्था लचर होने, साफसफाई न होने पर वे परेशान हैं। 

प्रिंसिपल से शिकायत करो तो कहते हैं—टीसी दे देंगे

अव्यवस्थाओं से परेशान प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि इन समस्यसाओं को लेकर कई बार प्रिंसिपल से शिकायत की गई हैं पर प्रिंसिपल इसे लेकर धमकाते हैं और कहते हैं टीसी दे देंगे। 

डेढ़ किमी तक लगाया लंबा जाम

छात्रों के प्रदर्शन ने आवासीय विद्यालय की अव्यवस्थाओं की पोल खुल दी है। जिसके बाद ADM व CDO ने मौके पर पहुंच कर छात्रों की समस्याओं को जल्द समाप्त करने का आश्वासन दिया। इस दौरान स्कूल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर न्यौतनी चौराहा पर सैकड़ों छात्रों ने लंबा जाम लगाया। 


विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY