शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा फैसला, मायावती-अखिलेश समेत 52 नेताओं को मिली बुलेटप्रूफ जैकेट​ | Love Horoscope For 22 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 22 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन​ | जापानी Gen-Z और CM योगी की सेल्फी, प्रोटोकॉल से परे नई कूटनीति की छोटी सी झलक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

राखी पर पहनें अनारकली सूट, मिलेगा फेस्टिव परफेक्ट लुक, भाभी भी करेगी तारीफ​

अदिति राव हैदरी ने वाइट कलर के बेस वाला फ्लोई फैब्रिक का अनारकली सूट कैरी किया है, जिस पर कलर फुल क्लाइम्ब फ्लोरल डिटेलिंग की गई है. उन्होंने साथ में शीर फैब्रिक का मैचिंग दुपट्टा लिया है और वाइट कलर की कोल्हापुरी स्लीपर्स कैरी की हैं. अदिति राव हैदरी का ये लुक भी कमाल का […]

अदिति राव हैदरी ने वाइट कलर के बेस वाला फ्लोई फैब्रिक का अनारकली सूट कैरी किया है, जिस पर कलर फुल क्लाइम्ब फ्लोरल डिटेलिंग की गई है. उन्होंने साथ में शीर फैब्रिक का मैचिंग दुपट्टा लिया है और वाइट कलर की कोल्हापुरी स्लीपर्स कैरी की हैं.

अदिति राव हैदरी का ये लुक भी कमाल का ग्रेसफुल होने के साथ ही एस्थेटिक वाइब से भरपूर है. उन्होंने वी नेकलाइन वाला फ्लोरल प्रिंट अनारकली सूट कैरी किया है, जिसके साथ बिना प्रिंट का मैचिंग सिल्क दुपट्टा उनके लुक को बैलेंस कर रहा है.

राखी पर आप अमायरा दस्तूर के इस अनारकली सूट लुक से आइडिया ले सकती हैं. ओवरऑल सूट को सिंपल रखा गया है और स्लीव्स के साथ ही वेस्ट लाइन पर लेस लगाई गई है. साथ में फ्लोरल दुपट्टे से कंट्रास्ट क्रिएट किया गया है.

आमना शरीफ के एथनिक लुक वाकई कमाल के होते हैं. रक्षाबंधन पर आप उनकी तरह वाइट बेस का पेस्टल कलर कॉम्बिनेशन वाला फ्लोरल अनारकली सूट कैरी कर सकती हैं साथ में चूड़ीदार की बजाय प्लाजो दिया गया है और हेमलाइन पर गोटा पट्टी वर्क है.

अनन्या पांडे का ये अनारकली सूट बेहद खूबसूरत लग रहा है, जिसमें हैवी फ्लेयर्ड दिया गया है और अपर साइड को कोर्सेट स्टाइल फिटेड रखा गया है. इसका पाउडर ब्लू कलर लुक को सॉफ्ट और ड्रीमी टच देता है. वहीं दुपट्टे में लगे टेसल सूट में और भी रिचनेस एड कर रहे हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY