गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
उमाशंकर सिंह मुझे सगी बहन मानते थे, पार्टी के साथ कभी विश्वासघात नहीं किया… BSP विधायक को मायावती की श्रद्धांजलि​ | डांगावास कांड: 1500 रुपये में 23 बीघा जमीन गिरवी की कहानी, जिसमें हुईं 5 हत्याएं; CBI भी नहीं ढूंढ पाई कातिल, अब 40 आरोपी क्यों हुए बरी?​ | इनकम टैक्स विभाग का बड़ा एक्शन! डेटा एनालिटिक्स से पकड़े जा रहे फर्जी डिडक्शन क्लेम, ऐसे खुल रही टैक्स फ्रॉड की पोल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

यूपी से बंगाल तक तेज बारिश, 24 घंटे बाद दिल्ली में येलो अलर्ट, असम-ओडिशा में बाढ़ से हाल बेहाल​

India Weather Update: देश में लगातार हो रही बारिश ने हालात खराब कर रखे हैं. असम और ओडिशा में बाढ़ का प्रकोप अब भी जारी है. आज भी देश के कई भागों में तेज बारिश, आंधीतूफान देखने को मिल सकता है. साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है, इसलिए भारत मौसम विभाग की ओर […]

India Weather Update: देश में लगातार हो रही बारिश ने हालात खराब कर रखे हैं. असम और ओडिशा में बाढ़ का प्रकोप अब भी जारी है. आज भी देश के कई भागों में तेज बारिश, आंधीतूफान देखने को मिल सकता है. साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है, इसलिए भारत मौसम विभाग की ओर से रेड और ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली में आज भी मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है. यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. राजधानी में 24 घंटे के बाद मौसम एक बार फिर करवट लेगा. मौसम विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी किया है.

पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 से 7 अगस्त तक व्यापक बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने बिहार में आज भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. यहां के ज्यादातर जिलों में 3 से 5 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश होगी. जबकि 45 अगस्त को कई स्थानों पर भारी की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है.

इन राज्यों में दिखेंगी बारिश की गतिविधियां

झारखंड, पश्चिम बंगाल में 3 से 6 अगस्त के बीच मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है. पूर्वी राजस्थान में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के उत्तरी व पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भारी बरसात हो सकती है. गुजरात में तेज बरसात का असर धीरेधीरे कम होता जाएगा.

पंजाब में 3 से 4 अगस्त के दौरान कहींकहीं भारी और कई इलाकों में व्यापक बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से लेकर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कहींकहीं भारी से बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है.

पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम?

हिमाचल प्रदेश में पूरे सप्ताह कहींकहीं भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और जलभराव हो सकता है. उत्तराखंड में आज भी मौसम बदला नजर आएगा. देहरादून समेत रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है. इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज बारिश और बिजली चमकने की घटनाएं हो सकती हैं. जम्मूकश्मीर के भी कई जिलों में मौसम के खराब रहने का अनुमान है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY