सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
ICC Men’s ODI Ranking में Afghanistan ने रचा इतिहास, पहली बार हासिल किया छठा स्थान​ | प्रयागराज से आगरा ट्रांसफर, फिर चैंबर में मिली लाश… रेलवे अफसर अभिषेक सिंह की मौत के पीछे क्या?​ | मुकेश अंबानी की बल्ले-बल्ले! त्योहार पर Reliance इंडस्ट्रीज की शेयर बाजार में उड़ान, एक ही दिन में बने अरबों के मालिक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

यूपी में BJP अंगद का पैर है, कोई नहीं हिला सकता… लखनऊ में बोले अमित शाह​

लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र दिया. अमित शाह ने कहा कि यूपी में बीजेपी अंगद का पैर है, इसे कोई नहीं हिला सकता. कार्यकर्ताओं को अर्जुन की तरह मछली की आंख पर नजर रखने और सरकार […]

लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र दिया. अमित शाह ने कहा कि यूपी में बीजेपी अंगद का पैर है, इसे कोई नहीं हिला सकता. कार्यकर्ताओं को अर्जुन की तरह मछली की आंख पर नजर रखने और सरकार बनाने के लिए कमर कसने का संदेश दिया. अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत ही समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर हमले से की.

30 अक्टूबर 1990 को अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलने की घटना का जिक्र करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राम भक्तों पर गोली चलाने के लिए जनता कभी माफ नहीं करेगी. अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया और कहा कि अगले 20 साल तक कांग्रेस जीतने वाली नहीं है. करीब चार घंटे तक चली बैठक में शाह ने 2027 के चुनाव के लिए पार्टी का रोडमैप और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बताई.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY