बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
UP: 2024 की हार से सबक, 2027 के लिए BJP का नया दांव; पासी समाज को साधने की तैयारी​ | Horoscope 14 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​ | यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, हर दिन मतदाता सूची की एक गड़बड़ी करेगी उजागर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, हर दिन मतदाता सूची की एक गड़बड़ी करेगी उजागर​

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूची की खामियों को लेकर एक नया अभियान शुरू कर दिया है. पार्टी का फैसला है कि वह हर दिन मतदाता सूची की एक नई विसंगति को सार्वजनिक करेगी. सोमवार से ही इस अभियान की शुरुआत हो […]

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूची की खामियों को लेकर एक नया अभियान शुरू कर दिया है. पार्टी का फैसला है कि वह हर दिन मतदाता सूची की एक नई विसंगति को सार्वजनिक करेगी. सोमवार से ही इस अभियान की शुरुआत हो चुकी है. इसमें सबसे पहले डुप्लीकेट मतदाताओं और नए मतदाताओं के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़े पर फोकस किया जा रहा है.

पार्टी सूत्रों के अनुसार, सपा का उद्देश्य एक पारदर्शी, निष्पक्ष और त्रुटिरहित चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करना है. हर दिन एक नए मामले या विसंगति को जनता और मीडिया के सामने लाकर पार्टी एक ओर सरकार को घेरने की तैयारी में है, तो दूसरी ओर जमीनी स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय कर रही है.

एक महीने का विशेष अभियान

सपा का कहना है कि हाल ही में विशेष पुनरीक्षण अभियान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इसमें अनुपस्थित, दूसरी जगह शिफ्ट हुए और मृत मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं. फॉर्म6 भरवाकर नए मतदाता भी बनाए गए हैं. ऐसे में अब एक महीने के विशेष अभियान की जरूरत पार्टी को समझ में नहीं आ रही. खासकर तब, जब विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण भी होना है.

बीजेपी पर सपा को शंका

SIR के दौरान कई मतदाताओं ने शहर और गांव दोनों जगह की सूची में अपना नाम होने पर शहर से वोट कटवा दिया. हालांकि वे शहर में ही रहते हैं. सपा को आशंका है कि बीजेपी इन मतदाताओं के नाम फिर से शहर में जुड़वा सकती है, जिससे वोट की डबलिंग दोबारा शुरू हो जाएगी और SIR पर खर्च हुए करोड़ों रुपये बेकार चले जाएंगे. सपा के प्रदेश सचिव केके श्रीवास्तव ने कहा कि इस अभियान के दौरान सत्ता पक्ष बड़ी गड़बड़ कर सकता है. इसलिए पार्टी चुनाव आयोग के दफ्तर में लगातार जाकर अपनी बात रखेगी.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने क्या कहा

वहीं, प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर में डुप्लीकेसी और एक से अधिक प्रविष्टियों को स्वतः पकड़ने की मजबूत व्यवस्था है. यदि कोई व्यक्ति किसी अन्य स्थान की मतदाता सूची में पहले से पंजीकृत मिलता है, तो सॉफ्टवेयर उसे मैच या संभावित डुप्लीकेट के रूप में चिह्नित कर देता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY