EntertainmentViral

‘यह मामला जल्द…’, रणवीर सिंह को लेकर FWICE के रुख पर मनोज बाजपेयी ने किया रिएक्ट, बोले- मैं आपको एक बात…

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह जब से फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ से बाहर हुए हैं, तभी से उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। 25 मई को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने ‘धुरंधर’ अभिनेता के खिलाफ नॉन-कॉपरेशन नोटिस जारी किया। इसके बाद फेडरेशन का कोई सदस्य रणवीर के किसी प्रोजेक्ट में काम नहीं करेगा। एक्टर के खिलाफ लिए गए इस फैसले पर अब अभिनेता मनोज बाजपेयी ने रिएक्शन दिया है।

‘यह मामला जल्द…’, रणवीर सिंह को लेकर FWICE के रुख पर मनोज बाजपेयी ने किया रिएक्ट, बोले- मैं आपको एक बात…
‘यह मामला जल्द…’, रणवीर सिंह को लेकर FWICE के रुख पर मनोज बाजपेयी ने किया रिएक्ट, बोले- मैं आपको एक बात…

दरअसल, बीते दिन मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘गवर्नर’ का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर अभिनेता से रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच चल रहे इस मुद्दे पर रिएक्शन मांगा। इसपर मनोज बाजपेयी ने कहा, “यह जगह इस बात के लिए बिल्कुल सही नहीं है। मैं आपको एक बात बताना चाहता हूं कि इस इंडस्ट्री में जितने भी लोग हैं, वो सब इसके बारे में सिर्फ सोशल मीडिया पर ही पढ़ रहे हैं और हमारे पास इसके बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं है। लेकिन हम सहकर्मी और साथी कलाकार होने के नाते यही उम्मीद कर सकते हैं कि मामला जल्द ही सुलझ जाएगा।”

यह भी पढ़ें:

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि फरहान अख्तर ‘डॉन 3’ बना रहे थे और वह इसमें रणवीर सिंह को कास्ट करने वाले थे। पहले सब ठीक था, लेकिन फिर एक्टर अचानक इस मूवी से बाहर हो गए। खबरों के मुताबिक, उन्होंने स्क्रिप्ट में हुए बदलावों को इसकी वजह बताया। वहीं, फिल्म के प्रोड्यूसर्स फरहान और रितेश सिधवानी का कहना था कि रणवीर ने पहले हामी भरी थी, जिसके भरोसे प्रोडक्शन हाउस ने प्री-प्रोडक्शन पर काफी पैसा खर्च कर दिया।

रणवीर लगातार शूटिंग डेट्स और शेड्यूल में देरी कर रहे थे और आखिर में मूवी से बाहर हो गए। इसके बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह से करीब 40 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की। इसके बाद फरहान ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) में शिकायत दर्ज करवाई थी। 25 मई को FWICE ने इस पर फैसला लिया।

FWICE ने लिया एक्शन

FWICE ने इस मामले में डिसिप्लिनरी एक्शन लेते हुए रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन निर्देश जारी कर दिया था। फिर कई मीडिया रिपोर्ट्स ने उनके इस फैसले को बैन बताया, लेकिन FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने साफ किया है कि यह कोई बैन नहीं है।

ई-टाइम्स से बातचीत में अशोक पंडित ने कहा कि FWICE कोई अदालत नहीं है, इसलिए वह किसी को बैन नहीं कर सकते। उन्होंने बताया कि संगठन ने सिर्फ नॉन-कोऑपरेशन का फैसला लिया है, यानी FWICE से जुड़े करीब 30 क्राफ्ट्स के लोग रणवीर के साथ काम नहीं करेंगे।

Khabar Monkey

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply