फिल्म ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट की कहानी, एक्शन और कलाकारों के काम की हर तरफ तारीफ हो रही है। वहीं दूसरी तरफ फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइनर इस वक्त गलत कारणों से चर्चा में आ गए हैं।

फिल्म धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। चंडीगढ़ सेक्टर-17 थाने में एक युवती ने सैनी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। शिकायत में उसने कहा है कि सैनी ने उसे एक फाइव स्टार होटल में बुलाकर उसे शराब पिलाई और गलत तरीके से छुआ। जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसके साथ मार पिटाई करके उसे बंधक बनाया गया।
शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि उसकी ड्रिंक में कुछ ऐसा मिलाया गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने जांच के बाद 21 अप्रैल 2026 को FIR दर्ज की थी, लेकिन मामला 26 मई की देर शाम सार्वजनिक हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने की तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन उससे पहले ही उसने जिला अदालत से अग्रिम जमानत हासिल कर ली।
Khabar Monkey
शिकायत के अनुसार, महिला ने बताया कि वह एक सरकारी कॉलेज में पढ़ाई कर चुकी है और उसी दौरान कॉलेज के एक फैकल्टी सदस्य ने उसका रिज्यूमे फिल्म ‘‘ की टीम को भेजा था। इसके बाद 2 सितंबर 2025 को उसे असिस्टेंट आर्ट डायरेक्टर के रूप में नौकरी मिल गई। आरोप है कि सेट पर सैनी एस. जोहरे ने खुद को उसका मेंटर बताकर धीरे-धीरे उसका भरोसा जीत लिया।
महिला ने यह भी दावा किया कि बाद में उसे चंडीगढ़ सेक्टर-17 के ताज होटल में प्रोफेशनल बातचीत के बहाने बुलाया गया। वहां पहुंचने पर उसने पाया कि कमरे में क्रू का कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। आरोप है कि इसके बाद उसे धमकाया गया कि इस मुलाकात के बारे में किसी को न बताया जाए, वरना उसकी बदनामी होगी।
आगे शिकायत में कहा गया है कि 10 सितंबर 2025 की रात करीब 8:30 बजे आरोपी ने उस पर शराब पीने का दबाव बनाया और वाइन व रम मिलाकर एक ड्रिंक तैयार की। कथित तौर पर वह ड्रिंक उसे जबरदस्ती पिलाई गई, जिसके बाद उसे खींचकर अश्लील हरकतें की गईं।





