Wednesday, April 29, 2026
Entertainment

Sara Arjun: दीपिका, आलिया जैसी नहीं बनना चाहतीं धुरंधर की सारा अर्जुन? बोलीं- वो पसंद हैं लेकिन…

Dhurandhar Actress Sara Arjun: एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने आदित्य धर की ‘धुरंधर’ से बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया. इस फिल्म में सारा अर्जुन ने रणवीर सिंह के अपोजिट लीड रोल प्ले किया. ‘धुरंधर’ में यालिना के किरदार में परफॉर्मेंस ने ऑडियंस का दिल जीत लिया और उन्हें खूब तारीफें मिलीं. सारा अर्जुन इन दिनों ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं. इसी बीच एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो ऑनलाइन फिर से सामने आया है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड में अपनी इंस्पिरेशन के बारे में बताया है.

Sara Arjun: दीपिका, आलिया जैसी नहीं बनना चाहतीं धुरंधर की सारा अर्जुन? बोलीं- वो पसंद हैं लेकिन…
Sara Arjun: दीपिका, आलिया जैसी नहीं बनना चाहतीं धुरंधर की सारा अर्जुन? बोलीं- वो पसंद हैं लेकिन…

सारा अर्जुन के पुराने वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग उनकी क्यूटनेस के फैन हो जाते हैं. अब एक बार फिर सारा अर्जुन की एक पुरानी क्लिप काफी वायरल हो रही है. इस वीडियो में यंग सारा अर्जुन आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण की तारीफ करते हुए नजर आईं. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने दीपिका-आलिया को अपनी इंस्पिरेशन भी बताया.

सारा अर्जुन की इंस्पिरेशन

इस क्लिप को देखकर लगता है कि इसे उनके बचपन में उनकी मां ने रिकॉर्ड किया था, उसमें छोटी सारा एक फैन के सवाल का जवाब दे रही हैं कि उनका रोल मॉडल कौन है. इसमें सारा अर्जुन कहती हैं, “मेरा रोल मॉडल… मुझे आलिया भट्ट का लुक और उनकी एक्टिंग बहुत पसंद है और मुझे आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण सच में बहुत पसंद हैं. लेकिन वो मेरे रोल मॉडल नहीं हैं, मुझे बस वो पसंद हैं और हां, वो मेरी इंस्पिरेशन हैं, लेकिन मैं सारा अर्जुन ही बनना चाहती हूं. सच कहूं तो, मैं कभी भी किसी और की जगह नहीं लेना चाहती.”

Sara Arjun revealed that her inspirations among Hindi actresses are Alia Bhatt and Deepika Padukone, but she also wants to be “Sara Arjun” only
by
u/lowkeychaotic16 in
SaraarjunFC

इतनी कम उम्र में ही अपनी अलग पहचान का जो एहसास उन्होंने दिखाया है, उसकी नेटिजन्स काफी तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर जाकर उनके कॉन्फिडेंस और समझ की तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा, “इस लड़की में इतनी कम उम्र में ही अपनी अलग पहचान का एहसास है. जबकि दूसरे ने कमेंट किया, “कितनी सुलझी हुई लड़की है.”

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply