गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘दरोगा को बर्खास्त करो, जेल भेजो’, गोरखपुर में शिवम पांडेय से मारपीट पर बवाल, बर्खास्तगी की मांग​ | Goldy Brar Most Wanted: कनाडा का मोस्ट वांटेड नंबर-1 बना गोल्डी बराड़! गिरफ्तारी पर 1.63 करोड़ का इनाम, FBI 10 लाख डॉलर का रिवॉर्ड देगी​ | कौन हैं BJP नेता ओंकार सिंह श्रीनेत? जिनके बेटे की मौत से गोरखपुर में मचा बवाल, जानें परिवार की पूरी कहानी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मेरा बुलडोजर से स्वागत न करें… सपा कार्यकर्ताओं से बोले अखिलेश, इंटरनेट ‘बंद’ को लेकर सरकार को भी घेरा​

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह नगर गोरखपुर में बुलडोजर से भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद अखिलेश ने गोरखपुर एयरपोर्ट से चौरी चौरा तक 20 किलोमीटर लंबा ‘PDA रथ यात्रा’ रोड शो किया. चूंकि ‘बुलडोजर’ नाम आमतौर पर सीएम योगी से जुड़ा हुआ माना जाता है, ऐसे […]

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह नगर गोरखपुर में बुलडोजर से भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद अखिलेश ने गोरखपुर एयरपोर्ट से चौरी चौरा तक 20 किलोमीटर लंबा ‘PDA रथ यात्रा’ रोड शो किया. चूंकि ‘बुलडोजर’ नाम आमतौर पर सीएम योगी से जुड़ा हुआ माना जाता है, ऐसे में अखिलेश यादव के ‘बुलडोजर स्वागत’ को लेकर एक नई चर्चा छिड़ गई है. इसपर अब अखिलेश का बयान भी आया है. उन्होंने कहा कि ‘मैं सपा के सभी लोगों से निवेदन करूंगा कि अब से बुलडोजर से स्वागत नहीं करें, हमारा बुलडोजर से स्वागत को लेकर किसी से कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है’.

वहीं, सपा अध्यक्ष ने गोरखपुर में कथित तौर पर इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने को लेकर भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार अपने कामकाज पर उठ रहे सवालों से डर गई है, इसलिए ऐसा किया गया है. अखिलेश यादव ने अपने गोरखपुर दौरे के दौरान एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के विकास संबंधी दावों पर भी सवाल उठाए.

इंटरनेट ‘बंद’ होने पर सरकार पर साधा निशाना

दरअसल, सपा प्रमुख के कार्यक्रम का यूट्यूब और फेसबुक समेत अलगअलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सीधा प्रसारण किया जा रहा था और इसी दौरान ऑनलाइन प्रसारण बाधित हो गया. इसके बाद सपा प्रमुख ने इंटरनेट सेवाओं के कथित निलंबन को लेकर सरकार को घेरा. उन्होंने कहा, ‘हम यहां लोगों को संबोधित कर रहे हैं और दूसरी तरफ विश्वगुरु बनने की आकांक्षा रखने वाले देश में इंटरनेट बंद कर दिया गया है. जैसे ही जवाबदेही तय करने की बात शुरू हुई, इंटरनेट बंद कर दिया गया’.

‘सरकार सवालों का सामना करने से बचना चाहती है’

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सवालों का सामना करने से बचना चाहती है और इसी डर से इंटरनेट सेवाएं बंद कराई गई हैं. अखिलेश ने आगे कहा, ‘जो लोग दावा करते हैं कि पिछली सरकारों के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं था, उन्हें बताना चाहिए कि उत्तर प्रदेश में 26 हजार प्राथमिक स्कूल किसने बंद किए और पूरे प्रदेश में 27 हजार शराब की दुकानें किसने खुलवाईं. शायद यही उनका विकास का मॉडल है’.

अखिलेश के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार

इस बीच बीजेपी के गोरखपुर क्षेत्रीय महामंत्री सत्येंद्र सिन्हा ने अखिलेश यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र है और हर किसी को रोड शो करने और कहीं भी जाने की स्वतंत्रता है. उन्होंने कहा, ‘उन्हें किसने बता दिया कि इंटरनेट बंद कर दिया गया है? विपक्ष में रहकर वह कोई भी बयान दे सकते हैं और राजनीति कर सकते हैं’.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY