मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
ग्लोबल एनर्जी मार्केट में भारत की धाक! अगले साल भारतीय डीजल का निर्यात मिटाएगा दुनिया भर का संकट​ | Delhi Crime News: गले में चुन्नी, घर में लाश… दिल्ली में 12वीं की छात्रा की मौत, मर्डर या सुसाइड?​ | Karwa Chauth 2026: छलनी से लेकर मिट्टी के करवा तक, करवा चौथ पूजन की थाली घर पर इस तरह करें डेकोरेट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

प्रयागराज: SRN हॉस्पिटल में डॉक्टर-वकील के बीच मारपीट के बाद बवाल, अधिवक्ताओं ने जाम की सड़क; 5 घंटे से इमरजेंसी ठप​

संगम नगरी प्रयागराज के स्वरुप रानी नेहरू अस्पताल में सोमवार को बड़ा बवाल हो गया. इस अस्पताल में मेडिसीन विभाग के सीनियर कंसलटेंट डॉ. विभू रंजन मिश्रा के साथ वकीलों ने मारपीट की, इसके जवाब में अस्पताल के डॉक्टरों ने हड़ताल करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया. यहां तक कि इमरजेंसी सेवा भी ठप कर […]

संगम नगरी प्रयागराज के स्वरुप रानी नेहरू अस्पताल में सोमवार को बड़ा बवाल हो गया. इस अस्पताल में मेडिसीन विभाग के सीनियर कंसलटेंट डॉ. विभू रंजन मिश्रा के साथ वकीलों ने मारपीट की, इसके जवाब में अस्पताल के डॉक्टरों ने हड़ताल करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया. यहां तक कि इमरजेंसी सेवा भी ठप कर दी. इससे अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों को भारी परेशानी से जूझना पड़ा.

जानकारी के मुताबिक एक वकील के साथ मारपीट के विरोध में वकीलों का एक समूह सड़क जाम कर रहे विरोध प्रदर्शन कर रहा था. इसी दौरान एसआरएन अस्पताल के डॉक्टर विभू रंजन मिश्रा वहां पहुंचे और वकीलों की भीड़ में उनकी गाड़ी फंस गई. इस दौरान उनकी किसी बात पर वकीलों से बहस भी हो गई. बताया जा रहा है कि आक्रोशित वकीलों ने उन्हें गाड़ी से बाहर खींच लिया और बेरहमी से पिटाई कर दी. इस वारदात में गंभीर रूप से घायल डॉ. विभू को एसआरएन अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

डॉक्टरों ने बंद किया इलाज

यह खबर मिलते ही एसआरएन अस्पताल के डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ भी आक्रोश में आ गए. आनन फानन में अस्पताल में इलाज बंद कर दिया और वह भी प्रदर्शन करने लगे. यहां तक कि इमरजेंसी सेवा भी ठप कर दी. इससे अस्पताल में अफरा तफरी की स्थिति बन गई. खासतौर पर अस्पताल में भर्ती गंभीर श्रेणी के मरीजों का इलाज प्रभावित होने लगा. हालात को देखते पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने डॉक्टरों से बातचीत शुरू कर दी है.

डॉक्टर के साथ हुआ क्या था?

एसआरएन अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती डॉ. विभु रंजन मिश्र के मुताबिक सड़क पर जाम लगा हुआ था. ऐसे में उन्होंने वहां मौजूद लोगों से हाल जानने की कोशिश की. इतनी सी बात पर वकील नाराज हो गए और उन्हें घेर लिया. देखते ही देखते वकीलों ने उन्हें गाड़ी में खींचकर पिटाई शुरू कर दी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY