गुरुवार, 26 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
महिलाओं को पेंशन, बेरोजगारी भत्ता और शिक्षामित्रों के लिए बड़े एलान… समाजवादी पार्टी के घोषणा-पत्र में क्या-क्या?​ | 6 6 6 6 4 4 4 4…पहले अभिषेक शर्मा ने की कुटाई फिर मुश्किल में पड़ा भारत तो शाहबाज अहमद की ताबड़तोड़ पारी से भारत ने बनाए 317 रन​ | पहले की रेकी, फिर बस रुकवाकर लूट… लखनऊ में सोना कारोबारी के साथ कैसे हुआ खेल? सिपाही भी शामिल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

कोर्ट तक पहुंची टाटा ग्रुप की लड़ाई! चंद्रशेखरन की नियुक्ति को नोएल टाटा की चुनौती​

टाटा ग्रुप में चल रहा अंदरूनी विवाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच गया है. टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को चुनौती दी है. इसके साथ ही ट्रस्ट्स ने कोर्ट से मांग की है कि 30 नवंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में चेयरमैन को अपना […]

टाटा ग्रुप में चल रहा अंदरूनी विवाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच गया है. टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को चुनौती दी है. इसके साथ ही ट्रस्ट्स ने कोर्ट से मांग की है कि 30 नवंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में चेयरमैन को अपना वोट इस्तेमाल करने से रोका जाए.

यह विवाद 17 सितंबर को हुई बोर्ड बैठक से जुड़ा है, जिसमें चंद्रशेखरन को अगले 5 साल के लिए फिर से चेयरमैन बनाने का फैसला लिया गया था. उस समय नोएल टाटा ने इस फैसले का विरोध किया था, जबकि टाटा ट्रस्ट्स के दूसरे प्रतिनिधि वेंणु श्रीनिवासन ने समर्थन किया था. दोनों के बीच मतभेद के बाद बैठक की अध्यक्षता कर रहे हरीश मनवानी ने निर्णायक वोट देकर चंद्रशेखरन की नियुक्ति के पक्ष में फैसला करा दिया था. अब ट्रस्ट्स इसी प्रक्रिया को चुनौती दे रहे हैं.

क्या है पूरा विवाद?

टाटा ट्रस्ट्स की दो संस्थाओं सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और आरडी टाटा ट्रस्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अलगअलग याचिकाएं दाखिल की हैं. दोनों ने 17 सितंबर को चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति के लिए हुए फैसले को नियमों के खिलाफ बताया है. ट्रस्ट्स का कहना है कि टाटा संस के नियमों के आर्टिकल 121 के मुताबिक, कुछ खास फैसलों के लिए ट्रस्ट्स की ओर से नियुक्त निदेशकों का समर्थन जरूरी है. ऐसे में अगर उनके प्रतिनिधि किसी फैसले पर सहमत नहीं हैं, तो बैठक के चेयरमैन का निर्णायक वोट उस जरूरी समर्थन की जगह नहीं ले सकता.

ट्रस्ट्स के बोर्ड में दो प्रतिनिधि हैं नोएल टाटा और वेंणु श्रीनिवासन. 17 सितंबर की बैठक में नोएल ने चंद्रशेखरन की नियुक्ति के खिलाफ वोट दिया था, जबकि श्रीनिवासन ने समर्थन किया था. इसके बावजूद बैठक के अध्यक्ष हरीश मनवानी के निर्णायक वोट से प्रस्ताव पास हो गया. ट्रस्ट्स का दावा है कि इस तरह चंद्रशेखरन की नियुक्ति को मंजूरी देना कंपनी के नियमों के मुताबिक सही नहीं था. हालांकि, टाटा संस का पक्ष है कि बोर्ड ने सभी जरूरी नियमों का पालन करते हुए फैसला लिया था.

30 नवंबर की बैठक से पहले क्यों पहुंचे कोर्ट?

टाटा संस की अगली बोर्ड बैठक 30 नवंबर को होने वाली है. इस बैठक में कंपनी को शेयर बाजार में लिस्ट कराने यानी पब्लिक कंपनी बनाने की योजना पर चर्चा होने की संभावना है. इसके लिए निवेश बैंकर्स, कानूनी सलाहकार और दूसरे जरूरी साझेदारों की नियुक्ति जैसे मुद्दे भी एजेंडे में शामिल हैं. टाटा ट्रस्ट्स को आशंका है कि 30 नवंबर की बैठक में भी अगर उनके दोनों प्रतिनिधियों के बीच किसी फैसले को लेकर मतभेद होता है, तो दोबारा निर्णायक वोट का इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY